Home समाचार राहुल और प्रियंका को सिर्फ यूपी के बलात्कार दिखते हैं… राजस्थान के...

राहुल और प्रियंका को सिर्फ यूपी के बलात्कार दिखते हैं… राजस्थान के नहीं…

SHARE

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के हाथरस मामले पर राजनीति शुरू कर दी है। रेप पर राजनीति चमकाने के लिए राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस जा रहे हैं। राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा की राजनीति इस बात से समझ सकते हैं कि इन दोनों भाई-बहन को सिर्फ यूपी के बलात्कार दिखते हैं, राजस्थान के नहीं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि राजस्थान में सिर्फ पिछले 2 दिनों में रेप की 18 घटनाएं हुई हैं और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे उसपर चुप्पी साधे हुए हैं। खुद सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी राजस्थान रेप पर कुछ नहीं बोल रही हैं। जबकि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, साल 2019 में देश में सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले कांग्रेस शासित राजस्थान से दर्ज हुए। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 बलात्कार के मामले सामने आए। इतना ही नहीं राजस्थान में बलात्कार के जितने केस दर्ज हुए, उनमें से 9 प्रतिशत पीड़ित दलित महिलाएं हैं। लेकिन राहुल और प्रियंका वाड्रा इस पर नहीं बोलेंगे। सोनिया, राहुल और प्रियंका को तो सिर्फ यूपी पर राजनीति करनी है। इसे लेकर यूजर्स सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं।

Leave a Reply