Home समाचार इस वीडियो को देखकर आज राहुल गांधी को नींद नहीं आएगी… भारत...

इस वीडियो को देखकर आज राहुल गांधी को नींद नहीं आएगी… भारत को बदनाम करने की खुल गई पोल

SHARE

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे और सांसद राहुल गांधी अक्सर अपनी हरकतों से देश को बदनाम करने की कोशिश करते रहते हैं। गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से साथ झड़प के बाद जहां देश केंद्र सरकार और सेना के साथ मजबूती के साथ खड़ा है, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी सरकार और सेना पर लगातार सवाल उठाते आ रहे हैं। सरकार को बदनाम करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।

ताजा मामले में राहुल गांधी ने लद्दाख के कुछ स्थानीय लोगों के जरिए सरकार को बदनाम करने की कोशिश की, लेकिन जल्द ही भंडाफोड़ हो गया कि ये सभी कांग्रेस के ही नेता हैं। इसका खुलासा होते ही राहुल गांधी की बोलती बंद हो गई। आप खुद देख लीजिए ये सभी कांग्रेस के स्थानीय नेता हैं। इनमें कांग्रेस के पूर्व काउंसलर नामग्याल दुर्बुक, हिमाचल प्रदेश एनयूएसआई के प्रदेश महासचिव सचिन मिरुपा, लद्दाख में यूथ कांग्रेस के महासचिव तुंदुप नुबु और जिला यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दोर्जी गिल्टसन शामिल हैं।

देखिए वीडियो-

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply