Home समाचार रेप पर राजनीति: प्रियंका ने शेयर किया मृतका के पिता का विवादित...

रेप पर राजनीति: प्रियंका ने शेयर किया मृतका के पिता का विवादित वीडियो

SHARE

कांग्रेस पार्टी हाथरस मामले में रेप पर राजनीति कर रही है। राजस्थान में पिछले दो दिनों में दो 18 से अधिक रेप के मामले सामने आए हैं, लेकिन पार्टी की सरकार होने के कारण राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित सभी कांग्रेसी नेता चुप्पी साधे हुए हैं। राजस्थान की जगह दोनों भाई-बहन हाथरस गैंगरेप मामले में उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप पर आरोप लगा रहे हैं। इसी क्रम में प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर मृतका के पिता का एक विवादित वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि कैमरामैन मृतका के पिता को ‘सीबीआई जांच होनी चाहिए…, दबाव बना के किया…, घर में कैद कर दिया…’ ये बोलने के लिए कह रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मृतका के पिता का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘हाथरस की बेटी के पिता का बयान सुनिए। उन्हें जबरदस्ती ले जाया गया। सीएम से वीसी के नाम पर बस दबाव डाला गया। वो जांच की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। अभी पूरे परिवार को नजरबंद रखा है। बात करने पर मना है। क्या धमकाकर उन्हें चुप कराना चाहती है सरकार? अन्याय पर अन्याय हो रहा है।’

कैमरामैन के मृतका के पिता को बोलने के लिए मजबूर करने वाले इस वीडियो पर विवाद हो गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स प्रियंका वाड्रा को फटकार लगा रहे हैं। ‘बेफिटिंग फैक्ट्स’ नाम के ट्विटर अकाउंट ने लिखा है, ‘डिस्गस्टिंग! प्रियंका गांधी, आपको अपलोड करने से पहले वीडियो की जांच कर लेनी चाहिए थी। 00:36 पर हम कैमरामैन को ‘सीबीआई जांच होनी चाहिए’ कहते हुए सुन सकते हैं।’

एक और ट्वीट में ‘बेफिटिंग फैक्ट्स’ ने लिखा है कि 00:36 पर कैमरामैन पीड़िता के पिता को ये कहने को कह रहा है कि ‘सीबीआई जांच होनी चाहिए, दबाव बना के किया।

इस विवादित वीडियो को लेकर ट्विटर पर अन्य यूजर्स भी प्रियंका को ट्रोल कर रहे हैं।

Leave a Reply