Home समाचार नफरत फैलाने वाले सोशल मीडिया यूजर्स और धार्मिक संगठनों के सदस्यों पर...

नफरत फैलाने वाले सोशल मीडिया यूजर्स और धार्मिक संगठनों के सदस्यों पर कसा शिकंजा, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

SHARE

नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद दिल्ली पुलिस ने नफरत फैलाने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। इसके तहत दिल्ली पुलिस ने 32 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोशल मीडिया यूजर्स और धार्मिक संगठनों के सदस्यों के नाम पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। दिल्ली पुलिस ने सुमोटो लेते हुए दो एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने सोशल मीडिया एनालाइसिस किया। माहौल खराब करने वालों की एक लिस्ट बनाई और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नोटिस जारी कर उनसे जानकारी मांगी है।

विभिन्न धर्मों के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने की वजह से जिन लोगों पर FIR दर्ज की गई है, उसमें असदुद्दीन ओवैसी, शाहदाब चौहान, नवीन कुमार जिंदल, स्वामी यतीनांदन, सबा नकबी, मौलाना मुफ्ती, नदीम अब्दुल रहमान ,गुलजार अंसारी, अनिल कुमार मीणा, पूजा शुकन,शुजा अहमद, विनीता शर्मा,इम्तियाज अहमद, कुमार दिवाशंकर,दानिश कुरैशी,यति नरसिंहनाद, स्वामी जीतेंद्रानंद, लक्ष्मण दास, मोहम्मद साजिद शाहीन, मौलाना सरफराज़ी, पूजा प्रियंवदा,मीनाक्षी चौधरी, मसूद फ़याज़ हाशमी आदि का नाम भी शामिल है। दिल्ली पुलिस अब इन लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजने की तैयारी में है। आइए देखते हैं किस तरह इन लोगों ने सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने और लोगों की भावनाओं को भड़काने का काम किया है।

अनिल कुमार मीणा नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं और धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम किया था।

दिल्ली पुलिस ने जुमे की नमाज़ पर प्रतिबंध की मांग करने वाली हिंदू महासभा की नेता पूजा शकुन पांडे के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया है।

हिन्दू देवी-देवतओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के लिए पूजा प्रियंवदा औऱ मीनाक्षी चौधऱी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

भगवान शंकर के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर विनिता शर्मा नाम के एक ट्विटर यूजर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

मौलाना नदीम गर्दन और हाथ काटने की धमकी दे रहा था। वो हिन्दुओं के खिलाफ मुसलमानों को भड़का रहा था। दिल्ली पुलिस ने इसके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है।

भगवान शंकर के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में नगमा शेख नाम के एक मुस्लिम महिला के खिलाफ एफआईआऱ दर्ज की गई है।

भगवान कृष्ण के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर VCK के प्रवक्ता आर विक्रमन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

गुजरात में एआईएमआईएम के नेता दानिश कुरैशी ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट किया था। इसके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

Leave a Reply