Home नरेंद्र मोदी विशेष युगांडा की संसद में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के दौरान 28 मिनट...

युगांडा की संसद में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के दौरान 28 मिनट में 52 बार बजी तालियां

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शख्सियत ही ऐसी है कि वह जहां भी जाते हैं, वहां छा जाते हैं। अफ्रीकी देशों के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को युगांडा में थे। युगांडा में पीएम मोदी ने वहां की संसद को संबोधित किया। प्रधानमंत्री का भाषण इतना जबरदस्त था कि जब तक वो बोलते रहे, युगांडा की संसद तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजती रही। प्रधानमंत्री मोदी करीब 28 मिनट बोले और इन 28 मिनट में युगांडा के सांसदों ने 52 बार तालियां बजाईं। आपको बता दें कि यह पहली बार था कि किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने युगांडा की संसद को संबोधित किया।

युगांडा में गांधी विरासत केंद्र का निर्माण करेगा भारत
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत युगांडा के जिन्जा में उस पवित्र स्थल पर ‘गांधी विरासत केन्द्र’ का निर्माण करेगा, जहां फिलहाल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित है। उन्होंने कहा, ‘‘युगांडा और भारत को एक साथ जोड़ने वाले विभिन्न धागों में एक धागा दोनों देशों की जनता है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी साझेदारी में अभी 40 से ज्यादा अफ्रीकी देशों में तकरीबन 11 अरब डॉलर की 180 ऋण सुविधाओं को लागू करना शामिल है।’’

अफ्रीका में शांति के लिए युगांडा का विकास जरूरी
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया-युगांडा बिजनेस फोरम मीट को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विश्व में और अफ्रीका में शांति के लिए युगांडा का विकास जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और युगांडा के बीच व्यापार में संतुलन स्थापित करने की जरूरत है, उन्होंने वादा किया कि भारत इस संतुलन को बनाने रखने के लिए चार कदम आगे चलने को तैयार है। उन्होंने कहा कि युगांडा में प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता है, लेकिन यहां टेक्नोलॉजी और प्रशिक्षित लोगों का आभाव है। प्रधानमंत्री मोदी ने युगांडा को टेक्नोलॉजी, मशीनरी और प्रशिक्षण देने की बात कही।

Leave a Reply