Home समाचार पीएम मोदी की लोकप्रियता में इजाफा, Twitter पर फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर...

पीएम मोदी की लोकप्रियता में इजाफा, Twitter पर फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 6 करोड़ हुई

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर छह करोड़ पर पहुंच गई है। पीएम मोदी जनवरी 2009 में ट्विटर से जुड़े हैं। सितंबर-19 में मोदी के फॉलोअर्स की संख्या पांच करोड़ थी। उधर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल में वायनाड से सांसद राहुल गांधी के ट्विटर फॉलोअर्स एक करोड़ 52 लाख हैं। राहुल अप्रैल 2015 में इससे जुड़े हैं, हालांकि उनकी मां और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या बहुत कम यानी लाखों में है।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर फॉलोअर्स सितंबर-19 के तीन करोड़ 84 लाख से बढ़कर चार करोड़ 34 लाख हो गए हैं। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जो सितंबर-15 से ट्विटर पर सक्रिय हैं उनके फॉलोअर्स एक करोड़ पांच लाख हैं। ट्विटर पर निरंतर सक्रिय रहने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक करोड 99 लाख फॉलोअर्स हैं। 

पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में अहम स्थान रखने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ट्विटर पर दो करोड 16 लाख फॉलोअर्स हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह मई 2013 में ट्विटर से जुड़े हैं अप्रैल 2013 से ट्विटर पर सक्रिय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के एक करोड 78 लाख फॉलोअर्स हैं। 

ट्विटर पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फॉलोअर्स की संख्या में पिछले साल सितंबर के छह करोड़ 41 लाख की तुलना में यह बढ़कर 8.37 करोड पर पहुंच गई है।

 

आपको बता दें कि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के अलावा अन्य सर्वे में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता में लगतार बढ़ोतरी हुई है। ज्यादातर लोगों का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में देश सही दिशा में बढ़ रहा है। मार्केट रिसर्च फर्म इप्सोस द्वारा हाल में किए गए सर्वेक्षण में कहा गया है कि कम से कम 72 प्रतिशत शहरी भारतीयों को लगता है कि देश सही दिशा में बढ़ रहा है। इप्सोस इंडिया के सीईओ और ऑपरेशल डॉयरेक्टर अमित अदारकर के अनुसार भारतीय नागरिकों में आशावाद की भावना है और भारत जिस दिशा में बढ़ रहा है, उसके लिए भारतीय अत्यधिक आशावादी हैं।

आजाद भारत के सबसे मजबूत प्रधानमंत्री हैं नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री मोदी लोकप्रियता के मामले में अपनी धाक जमाए हुए हैं और निर्विवाद रूप से देश के नंबर 1 नेता हैं। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर एबीपी न्यूज ने सितंबर में सी-वोटर के साथ मिलकर देश का मूड जानने के लिए एक सर्वे किया। सर्वे में लोगों ने बताया कि आजाद भारत के सबसे मजबूत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। इस सर्वे में लोगों से ये पूछा गया था कि वो आजाद भारत का सबसे मजबूत प्रधानमंत्री किसे मानते हैं? सर्वे में 66.7 प्रतिशत लोगों ने बताया कि वो नरेन्द्र मोदी को सबसे मजबूत प्रधानमंत्री मानते हैं। वहीं, 10.1 प्रतिशत लोगों ने देश की पहली महिला पीएम इंदिरा गांधी को सबसे मजबूत पीएम माना। 9.7 प्रतिशत लोगों ने बताया कि उनकी नजर में देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू अब तक के सबसे मजबूत प्रधानमंत्री हैं। वहीं, 9.7 प्रतिशत लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी को सबसे मजबूत बताया तो 6.2 प्रतिशत लोगों ने कहा कि इस पर वो कुछ नहीं कह सकते।

आजाद भारत के सबसे मजबूत प्रधानमंत्री ABP News Survey
नरेन्द्र मोदी 66.7
इंदिरा गांधी 10.1
जवाहर लाल नेहरू 9.7
अटल बिहारी वाजपेयी 9.7
कोई राय नहीं 6.2

पीएम मोदी कई साहसिक फैसलों की वजह से सर्वे में अब तक के सबसे मजबूत प्रधानमंत्री बनकर उभरे हैं। सर्वे में लोगों से यह भी पूछा गया कि मोदी सरकार के 100 दिन का कामकाज कैसा है? इस पर 41.6 प्रतिशत लोगों ने सरकार के कामकाज को शानदार बताया। वहीं 27.4 प्रतिशत लोगों ने सरकार के कामकाज को अच्छा माना है। 16.3 प्रतिशत लोगों ने सरकार के काम को एवरेज जबकि 5.4 प्रतिशत ने खराब बताया। एबीपी न्यूज़ ने ये सर्वे अगस्त के आखिरी हफ्ते में 11,308 लोगों के साथ किया।

इंडिया टुडे: सबसे शक्तिशाली नेता हैं प्रधानमंत्री मोदी
देश की सबसे प्रतिष्ठित पत्रिका इंडिया टुडे के राजनीतिक रूप से शक्तिशाली लोगों की सूची में भी प्रधानमंत्री मोदी नंबर वन पर कायम हैं। इस लिस्ट में एक भी विपक्षी दल या स्थानीय नेता को जगह नहीं मिली। इंडिया टुडे के मुताबिक लगातार 4 बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेन्द्र मोदी ने अपने दम पर लगातार दो लोकसभा चुनावों में जीत का रास्ता तय किया है। उन्होंने चुनाव को राष्ट्रपति चुनाव की शैली में बदलकर रख दिया है। पत्रिका ने लिखा है कि अब कैंडिडेट असरदार नहीं रहे, बल्कि सभी सीटों पर मोदी ही बीजेपी के चुनाव चिन्ह जैसे बन गए। इंडिया टुडे की टॉप 10 सियासी ताकतवर लोगों की सूची में प्रधानमंत्री मोदी के बाद दूसरे नंबर पर गृह मंत्री अमित शाह और तीसरे नंबर पर आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत हैं।

दुनिया में सबसे लोकप्रिय भारतीय हैं प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी दुनिया में सबसे ज्यादा अडमायर किए जाने वाले भारतीय हैं। ब्रिटेन की एक इंटरनेट मार्केट रिसर्च और डाटा एनलिटिक्स फर्म YouGov ने ताजा सर्वे में बताया है कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया में सबसे सम्मानित, आदर योग्य और प्रशंसा पाने वाले भारतीय हैं। बिल गेट्स को दुनिया के सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता के तौर पर चुना गया है। ग्लोबल लिस्ट में प्रधानमंत्री मोदी छठे स्थान पर है, जबकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 10 वें और अमेरिका का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 14 वें पायदान पर हैं।

भारत में लोकप्रियता के हिसाब से प्रधानमंत्री मोदी पहले पायदान पर और क्रिकेट खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी दूसरे स्थान पर हैं। रतन टाटा, अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, सचिन तेंदुलकर, सलमान खान, सभी लोग रैंकिंग में उनसे काफी पीछे हैं। इसके लिए सर्वे एजेंसी YouGov ने 41 देशों में ऑनलाइन सर्वे किया है।

पीएम मोदी को भारत के सबसे सम्मानित नेता हैं और उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं-

प्रधानमंत्री मोदी को मिला ‘ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्वच्छ भारत अभियान के लिए बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से ‘ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार भारत में पचास करोड़ लोगों को स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी ने पुरस्कार को 130 करोड़ भारतीयों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि ये सम्मान उन भारतीयों को समर्पित है जिन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को एक जनआंदोलन में बदला।

‘किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’ 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बहरीन के शीर्ष पुरस्कार किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां (The King Hamad Order of the Renaissance) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान बहरीन के किंग हमद बिन इसा बिन सलमान अल खलीफा ने भारत के खाड़ी देशों के साथ मित्रता को मजबूत करने और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने की मान्यता के तौर पर दिया।

सम्मान मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं विनम्रतापूर्वक द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां सम्मान को स्वीकार करता हूं। यह बहरीन के साथ भारत की मजबूत दोस्ती को मान्यता देता है, जो सैकड़ों साल पहले से है और 21वीं सदी में तेजी से बढ़ रही है।

यूएई का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायेद’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 24 अगस्त, 2019 को यूएई के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जायेद से सम्मानित किया गया। अबू धाबी में क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने प्रधानमंत्री मोदी को ऑर्डर ऑफ जायेद से सम्मानित किया। जायेद मेडल किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला यूएई का सबसे बड़ा सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान दोनों देशों के बीच दोस्ती और कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए दिया गया है। यह सम्मान यूएई के संस्थापक शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान के नाम पर है। यह सम्मान भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच विशेष संबंधों का परिचायक है। प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान देने की घोषणा इस साल अप्रैल में की गई थी।

मालदीव के सर्वोच्च सम्मान ‘निशान इज्जुद्दीन’ से नवाजा गया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 8 जून, 2019 को मालदीव के सर्वोच्च सम्मान ‘निशान इज्जुद्दीन’से सम्मानित किया गया। दूसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर मालदीव पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी को विदेश मेहमानों को दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान ‘निशान इज्जुद्दीन’ से नवाजा गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज मुझे मालदीव के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करके आपने मुझे ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष को एक नया गौरव दिया है। निशान इज्जुद्दीन का सम्मान मेरे लिए हर्ष और गर्व का विषय है। यह मेरा ही नहीं बल्कि दोनों देशों के बीच मित्रता और घनिष्ठ संबंधों का सम्मान है। मैं इसे बड़ी विनम्रता और आभार के साथ, सभी भारतीयों की ओर से स्वीकार करता हूं।”

रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान- ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’
हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रूसी संघ के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार – ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने में असाधारण सेवाओं के लिए दिया गया।

रूसी दूतावास ने अपने एक बयान में कहा, ’12 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल यानी रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने का ऐलान किया गया है।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ये सम्मान भारत और रूस के रिश्तों को मजबूत करने के लिए दिया गया है। पहली बार किसी भारतीय को यह सम्मान मिला है।

प्रधानमंत्री मोदी को मिला सियोल शांति पुरस्‍कार
प्रधानमंत्री मोदी को इसी साल, 22 फरवरी को दक्षिण कोरिया के सोल में 2018 के सियोल शांति पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया। यह सम्‍मान उन्‍हें अंतरराष्‍ट्रीय सहयोग, ग्‍लोबल आर्थिक प्रगति और भारत के लोगों के मानव विकास को तेज करने के लिए प्रतिबद्धता दिखाने के लिए दिया गया है। दक्षिण कोरिया के सियोल पीस प्राइज कल्चरल फाउंडेशन ने अमीरों और गरीबों के बीच सामाजिक और आर्थिक खाई को कम करने के लिए मोदीनॉमिक्स की प्रशंसा भी की है। प्रधानमंत्री मोदी को सियोल शांति पुरस्कार के तहत एक प्रशस्त्रि पत्र और 2 लाख डॉलर (करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये) की सम्मान निधि दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस सम्मान के साथ जो राशि सम्मान निधि के रूप में मिली है, वो मैं नमामि गंगे को समर्पित करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी यह पुरस्कार पानेवाले दुनिया के 14वें और भारत के पहले व्यक्ति हैं।

फिलिप कोटलर प्रेशिडेंशियल पुरस्कार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हाल ही में देश को उत्कृष्ट नेतृत्व देने के लिए प्रथम फिलिप कोटलर प्रेशिडेंशियल पुरस्कार से सम्मानित गया। यह पुरस्कार तीन आधार रेखा पीपुल, प्रॉफिट और प्लानेट पर केन्द्रित है। प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि श्री मोदी के नेतृत्व में भारत की पहचान अब इनोवेशन और मेक इन इंडिया के साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी, लेखांकन एवं वित्त जैसे पेशेवर सेवाओं के केन्द्र के रूप में हुई है। प्रशस्ति पत्र में यह भी कहा गया है कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व की वजह से सामाजिक लाभ और वित्तीय समावेशन के लिए विशिष्ट पहचान संख्या, आधार सहित डिजिटल इंडिया क्रांति हो सकी। इससे उद्यमिता, व्यापार सुगमता और देश के लिए 21वीं सदी का ढांचागत विकास करने में मदद मिली है। इसमें मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया और स्वच्छ भारत जैसी पहलों की चर्चा की गई है जिससे भारत पूरी दुनिया में सबसे अधिक आकर्षक उत्पादन और व्यापार केन्द्र के रूप में उभरा है।

प्रोफेसर फिलिप कोटलर नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी, केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में मार्केटिंग के विश्व प्रसिद्ध प्रोफेसर हैं। बीमारी की वजह से प्रोफेसर कोटलर ने अमेरिका के जॉर्जिया में इमोरी यूनीवर्सिटी के डॉ जगदीश सेठ को प्रधानमंत्री मोदी को पुरस्कार प्रदान करने के लिए भेजा था।

प्रधानमंत्री को मिला UN का सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार ‘चैंपियंस ऑफ अर्थ’
हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी को नई दिल्ली में एक विशेष समारोह में संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण संबंधी पुरस्कार ‘UNEP चैम्पियंस ऑफ द अर्थ’ से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने दिया। प्रधानमंत्री मोदी को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के समर्थन में उनके पथप्रदर्शक कार्य और 2022 तक भारत में सभी एकल-उपयोग प्लास्टिक को समाप्त करने के उनके अभूतपूर्व संकल्प के लिए नेतृत्व वर्ग में यह सम्मान दिया गया। वार्षिक चैम्पियंस ऑफ द अर्थ पुरस्कार सरकारी, सिविल सोसायटी और निजी क्षेत्र के उन असाधारण नेताओं को प्रदान किया जाता है जिनके कार्यों का पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा हो।

पीएम मोदी को मिला फिलिस्तीन का सर्वोच्च ग्रैंड कॉलर सम्मान
फिलस्तीन के दौरे पर जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने ग्रैंड कॉलर सम्मान प्रदान किया। भारत और फिलिस्तीन के रिश्तों की बेहतरी के लिए श्री मोदी द्वारा उठाए गए कदमों के लिए यह सम्मान दिया गया। ग्रैंड कॉलर विदेशी मेहमान को दिया जाने वाला फिलस्तीन का सर्वोच्च सम्मान है।

सऊदी अरब का सर्वोच्च सैश ऑफ किंग अब्दुल अजीज सम्मान
प्रधानमंत्री मोदी को 2016 में सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘सैश ऑफ किंग अब्दुल अजीज (स्पेशल क्लास) से सम्मानित किया गया।

अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, आमिर अमानुल्लाह खान अवार्ड से सम्मानित
प्रधानमंत्री मोदी को अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। जून, 2016 को हेरात में ऐतिहासिक अफगान-भारत मैत्री बांध के उद्घाटन के बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी द्वारा उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया। अफगानिस्तान के नागरिकों के साथ-साथ विदेशी नागरिकों को उनकी सेवाओं की प्रशंसा में अफगान सरकार द्वारा दिया जाने वाला यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। पदक के पीछे यह उल्लेख है – “निशान-ए दौलती गाजी अमीर अमानुल्लाह खान” अर्थात “राज्य आदेश गाजी अमीर अमानुल्लाह खान।”

 

Leave a Reply