Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 02 जुलाई

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 02 जुलाई

SHARE
02 जुलाई 2022 बीजेपी कार्यकारिणी बैठक, हैदराबाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

02 जुलाई 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने सुभाषित साझा करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास ही सफलता की असली कुंजी है। जीवन में वही व्यक्ति अपने लक्ष्य तक पहुंचता है, जो धैर्य, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ता रहता है।

02 जुलाई 2025
प्रधानमंत्री मोदी घाना की राजकीय यात्रा पर अकरा पहुंचे।

02 जुलाई 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने आज नीदरलैंड के नवनियुक्त प्रधानमंत्री डिक शूफ को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का उत्तर दिया।

02 जुलाई 2022
हैदराबाद में बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शामिल हुए।

02 जुलाई 2021
प्रधानमंत्री ने निवेश बढ़ाने और कारोबार सुगमता में सुधार के लिए उत्तर प्रदेश के प्रयासों की सराहना की।

02 जुलाई 2020
रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत की और कोविड-19 वैश्विक महामारी समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

फाइल फोटो

02 जुलाई 2019
नई दिल्ली में सहायक सचिवों (2017 बैच के आईएएस अधिकारियों) के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।

02 जुलाई 2018
अफगानिस्तान में हुए आत्मघाती हमले की निंदा,कहा- यह अफगानिस्तान के बहुसांस्कृतिक सोच पर हमला है। 

02 जुलाई 2017
राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में “प्रेसिडेंट प्रणव मुखर्जी- ए स्टेट्समैन” पुस्तक का विमोचन किया।

02 जुलाई 2016
बांग्लादेश में हुई आतंकवादी घटना की निंदा, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से टेलीफोन पर बात की।

02 जुलाई 2015
कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को लागू करने का निर्णय, राष्‍ट्रीय राजमार्ग कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा,ग्लोबल पोवर्टी प्रोजेक्ट के प्रतिनिधियों से मुलाकात।

02 जुलाई 2014
सिंगापुर के विदेशी मामलों और कानून मंत्री के. शनमुगम से मुलाकात, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात।

Leave a Reply