Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 29 जून

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 29 जून

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

29 जून 2026
प्रधानमंत्री ने दुनिया की विविध संस्कृतियों के सम्मान पर जोर देते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया।

29 जून 2025
मन की बात की 123वीं कड़ी को संबोधित किया।

29 जून 2024
प्रधानमंत्री ने अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर सभी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दीं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी।

29 जून 2023
प्रधानमंत्री ने आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने ईद-उल-अजहा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

29 जून 2022
प्रधानमंत्री ने लोगों से नमो ऐप पर ‘मन की बात’ पर आधारित प्रश्नोत्तरी में भाग लेने का आग्रह किया।

कैबिनेट की बैठक में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS) पर चर्चा हुई।

29 जून 2021
डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के आदर्शों को युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाने में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की सराहना की।

फाइल फोटो

29 जून 2019
जी-20 में भाग लेने के लिए जापान के दौरे पर, सम्मेलन में विश्व के कई नेताओं से मुलाकात और बातचीत जी-20 बैठक के बाद स्वदेश के लिए रवाना।

29 जून 2018
नई दिल्ली में लोक कल्याण मार्ग पर स्थित अपने आवास पर गन्ना किसानों के एक समूह से मुलाकात, एम्‍स में विभिन्न हैल्थकेयर परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर सम्बोधन, महाराष्‍ट्र के जनजातीय 10 छात्रों के समूह से मुलाकात की।

29 जून 2017
अहमदाबाद में साबरमती आश्रम शताब्दी वर्ष समारोह में उद्बोधन, राजकोट में सामाजिक अधिकारिता शिविर को संबोधित किया, दिव्यांगों के लिए सहायता राशि और सहायक उपकरणों का वितरण किया, राजकोट में जल योजनाओं का उदघाटन किया, राजकोट में रोड शो किया।

29 जून 2016
नई दिल्ली में आईसीटी आधारित ‘प्रगति’ के माध्यम से तेरहवीं बैठक अध्यक्षता की और चर्चा की। नई दिल्ली में ओमान के सुल्तान अहमद अल महमोदी से मुलाकात। 

29 जून 2015
फिनलैंड के प्रधानमंत्री जुहा सिपिला को चुनाव में जीत पर पत्र भेजकर बधाई दी।

फाइल फोटो

29 जून 2014
श्रीहरिकोटा जाते हुए तमिनाडु की मुख्यमंत्री कुमारी जयललिता से चेन्नई में शिष्टाचार मुलाकात, आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में जीएसएलवी एमके III वेहिकल एसेंबली बिल्डिंग का दौरा किया।

Leave a Reply