Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 29 जुलाई

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 29 जुलाई

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

29 जुलाई 2026
प्रधानमंत्री ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया।

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस की शुभकामनाएं दीं और बाघ संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतवासियों को इस बात पर गर्व है कि वैश्विक बाघों की लगभग 70 प्रतिशत आबादी हमारे देश में निवास करती है। उन्होंने कहा कि भारत में बाघ संरक्षण के प्रयास प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन जीने की हमारी सदियों पुरानी संस्कृति से प्रेरित हैं और हमारे लोगों की सामूहिक इच्छाशक्ति से संचालित हैं।

29 जुलाई 2025
प्रधानमंत्री ने झारखंड के देवघर में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत के सशक्त, सफल और निर्णायक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विशेष चर्चा के दौरान सदन को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने श्री मेघनाद देसाई के निधन पर शोक व्यक्त किया।

29 जुलाई 2023
प्रधानमंत्री ने आशूरा के दिन हजरत इमाम हुसैन (एएस) के बलिदान को याद किया।

प्रधानमंत्री ने भारत को ज्ञान केंद्र बनाने में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के महत्व की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने दिल्ली में भारत मंडपम में अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री ने अखिल भारतीय शिक्षा समागम के दौरान बच्चों के साथ समय व्यतीत किया।

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के कृष्णागिरि में एक पटाखा फैक्ट्री में दुर्घटना में हुई मृत्यु पर दुख व्यक्त किया।

बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की।

29 जुलाई 2022
चेन्नई में अन्ना विश्वविद्यालय के 42वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया, गुजरात में गिफ्ट सिटी में भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र का दौरा समेत कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव  एंटोनियो गुटेरेस के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

29 जुलाई 2021
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत रिफॉर्म्स के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर देश भर में शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में नीति निर्माताओं, छात्रों और शिक्षकों को संबोधित किया।

29 जुलाई 2020 
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मॉरिशस के सुप्रीम कोर्ट की नई बिल्डिंग का उद्घाटन, भविष्य के लिए एक नए विजन के एजेंडे और रोडमैप पर बैंक के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श। 

29 जुलाई 2019
म्यांमार की रक्षा सेवाओं के कमांडर-इन-चीफ सीनियर जनरल मिन ओंग हलेंग से मुलाकात, बाघों के अनुमान-2018 के चौथे चक्र के परिणाम जारी किए।

29 जुलाई 2018
उत्तर प्रदेश में विभिन्न परियोजनाओं को शुरू किए जाने से संबंधित समारोहों में भाग लिया,आकाशवाणी पर देशवासियों के साथ मन की बात कार्यक्रम में उद्बोधन।

29 जुलाई 2015
नई दिल्ली में म्यांमार रक्षा सेवा में कमांडर इन-चीफ सीनियर जनरल यू मिन आंग लियांग से मुलाकात।

29 जुलाई 2014
नई दिल्ली में आयोजित ICAR के 86वें स्थापना दिवस पर संबोधन, Mitsubishi Corporation के सीईओ Ken Kobayashi से मुलाकात।

Leave a Reply