Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 25 जून

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 25 जून

SHARE
25 जून, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

25 जून 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए ‘संविधान हत्या दिवस’ के अवसर पर कहा कि यह दिन आज हमें उस काले दौर की याद दिला रहा है, जब भारतीय लोकतंत्र को बुरी तरह से कुचला गया था। इसके साथ ही, पीएम मोदी ने कहा कि हम ऐसे भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों के प्रति सदैव समर्पित रहे।

उन्होंने लिखा कि आपातकाल हमारे संविधान पर सीधा हमला था। इस दौरान नागरिक स्वतंत्रताएं छीन ली गईं, अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक लगाई गई, राजनीतिक नेताओं, पत्रकारों और समाज सेवकों को गिरफ्तार किया गया व उन संस्थाओं पर हमला किया गया, जो हमारे लोकतंत्र की नींव हैं। साथ ही, उस दौर ने अनगिनत नागरिकों के असाधारण साहस को भी दिखाया, जिन्होंने चुप रहने से इनकार कर दिया और हमारे संविधान में निहित आदर्शों को बनाए रखा।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हम सभी के लिए, हमारा संविधान 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं, अधिकारों और कर्तव्यों का प्रतीक है। हम संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता को दोहराते हैं। अपने संविधान की भावना से प्रेरित होकर हम एक ऐसा भारत बनाएंगे, जो न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध रहे।

25 जून 2025
आपातकाल लागू होने के पचास साल पूरे होने के अवसर पर, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उन अनगिनत भारतीयों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जो देश के इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक के दौरान लोकतंत्र की रक्षा में डटे रहे।

उन्होंने कहा कि जब आपातकाल लगाया गया था, तब मैं एक युवा आरएसएस प्रचारक था। आपातकाल विरोधी आंदोलन मेरे लिए सीखने का एक अनुभव था। इसने हमारे लोकतांत्रिक ढांचे को संरक्षित करने की महत्ता की पुष्टि की। साथ ही, मुझे राजनीतिक स्पेक्ट्रम के लोगों से बहुत कुछ सीखने को मिला। मुझे खुशी है कि ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन ने उन अनुभवों में से कुछ को एक किताब के रूप में संकलित किया है, जिसकी प्रस्तावना श्री एच डी देवेगौड़ा जी ने लिखी है, जो खुद आपातकाल विरोधी आंदोलन के एक दिग्गज थे।

प्रधानमंत्री ने भारत, हंगरी, पोलैंड और अमरीका के अंतरिक्ष यात्रियों के अंतरिक्ष मिशन के सफल प्रक्षेपण का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में प्रगति की 48वीं बैठक संपन्न हुई।

25 जून 2024
प्रधानमंत्री ने आपातकाल का विरोध करने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से भेंट की।

त्रिपुरा के राज्यपाल श्री इंद्रसेन रेड्डी ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

25 जून 2023
प्रधानमंत्री ने आपातकाल का विरोध और लोकतंत्र की भावना को मजबूत बनाने के लिए काम करने वालों को श्रद्धांजलि दी।

अरब गणराज्य मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने 25 जून 2023 को अल-इत्तिहादिया पैलेस में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अगवानी की।

प्रधानमंत्री को मिस्र के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ऑर्डर ऑफ द नाइल से सम्मानित किया गया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मिस्र की राजकीय यात्रा के दौरान काहिरा में हेलियोपोलिस कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव सेमेटरी का दौरा किया। प्रधानमंत्री ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मिस्र और अदन में अपनी जान न्योछावर करने वाले 4300 से अधिक बहादुर भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

25 जून 2022
असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की।

25 जून 2021
प्रधानमंत्री मोदी ने उन सभी महानुभावों को याद किया जिन्होंने आपातकाल के ख़िलाफ अपनी आवाज़ बुलंद की और भारतीय लोकतंत्र की रक्षा की। आपातकाल की वर्षगांठ पर ट्वीट की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा,“आपातकाल के उन बुरे दिनों को कभी नहीं भुलाया जा सकता। 1975 से 1977 की समयावधि संस्थानों के सुनियोजिततरीके से विनाश की साक्षी रही है।” आइए हम भारत की लोकतांत्रिक भावना को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंऔर हमारे संविधान में निहित मूल्यों पर खरा उतरनें का संकल्प लें। इस तरह से कांग्रेस ने हमारे लोकतांत्रिक लोकाचार का दमन किया। हम उन सभी महानुभावों को याद करते हैं जिन्होंने आपातकाल का विरोध करते हुए भारतीय लोकतंत्र की रक्षा की।

25 जून 2020
प्रधानमंत्री ने बिहार और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश तथा बिजली गिरने से हुई लोगों की मौत पर दुख जताया

प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज से ठीक 45 वर्ष पहले देश पर आपातकाल थोपा गया था। उस समय भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए जिन लोगों ने संघर्ष किया, यातनाएं झेलीं, उन सबको मेरा शत-शत नमन! उनका त्याग और बलिदान देश कभी नहीं भूल पाएगा।

25 जून 2019
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा में जवाब दिया और इमरजेंसी के काले दिनों को याद किया। 25 जून 2020

नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की जिसमें कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। 

फाइल फोटो

25 जून 2018
सेशल्स के राष्ट्रपति डैनी एन्टोइन रोलेन फॉर के स्वागत समारोह में शामिल हुए, सेशल्स के राष्ट्रपति के साथ हैदराबाद हाउस में बैठक और संयुक्त प्रेस वार्ता और MoU पर हस्ताक्षर, संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायेज अल नाहयान से मुलाकात।

25 जून 2017
आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में उद्बोधन,अमेरिका की शीर्ष कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ गोलमेज बैठक, अमेरिका के वर्जिनिया में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।

25 जून 2016
पुणे में आयोजित स्‍मार्ट सिटी मिशन और अमरुत की पहली वर्षगांठ समारोह में उद्बोधन।

25 जून 2015
विज्ञान भावन में अमरुत (कायाकल्प और शहरी बदलाव के लिए अटल मिशन),स्मार्ट सिटी मिशन तथा सभी के लिए मकान (शहरी) योजनाओं का शुभारंभ।

25 जून 2014
प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ कर्मचारी के पुत्र से सिविल सेवा उत्तीर्ण करने पर मुलाकात, UNIQLO के चेयरमैन Tadashi Yanai से मुलाकात।

Leave a Reply