Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 25 अप्रैल

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 25 अप्रैल

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

25 अप्रैल 2025
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री से भेंट की।

25 अप्रैल 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से टेलीफोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने मुक्ति दिवस की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री मेलोनी और इटली के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के मुरैना, उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर और आगरा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

25 अप्रैल 2023
प्रधानमंत्री ने श्री रामानुजाचार्य को उनकी जयंती पर नमन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज सिलवासा, दादरा और नगर हवेली में 4850 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं में सिलवासा में नमो चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान का लोकार्पण और दमन में सरकारी स्कूलों, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, विभिन्न सड़कों के सौंदर्यीकरण, सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण, मछली बाजार और शॉपिंग सेंटर और जल आपूर्ति योजना आदि का विस्तार जैसी 96 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण शामिल है। प्रधानमंत्री ने दीव और सिलवासा से प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) शहरी के लाभार्थियों को घर की चाबियां भी सौंपी।

इससे पहले दिन में, प्रधानमंत्री ने सिलवासा में नमो चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान का भी दौरा किया, जहां उनके साथ केंद्रशासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव और लक्षद्वीप के प्रशासक श्री प्रफुल्ल पटेल भी थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दमन में नमो पथ, देवका सीफ्रंट राष्ट्र को समर्पित किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद, प्रधानमंत्री ने निर्माण श्रमिकों के साथ बातचीत की और उनके साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई। वे ‘नया भारत सेल्फी प्वाइंट’ भी देखने गए।

प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश के माध्यम से त्रिशूर में आयोजित श्री सीताराम स्वामी मंदिर के एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने त्रिशूर पूरम महोत्सव के पावन अवसर पर सभी लोगों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल में तिरुवनंतपुरम में 3200 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित किया। इन परियोजनाओं में कोच्चि वाटर मेट्रों को राष्ट्र को समर्पित करना, विभिन्न रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखना और तिरुवनंतपुरम में डिजिटल साइंस पार्क शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने इससे पहले तिरुवनंतपुरम और कसरगोड़ के बीच केरल की पहली वंदेभारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया।

25 अप्रैल 2022

नई दिल्ली में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष सुश्री उर्सुला वॉन डेर लेयन से मुलाकात और बातचीत।

25 अप्रैल 2021
मन की बात की 76वीं कड़ी के जरिए देशवासियों को संबोधन। देश में सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 551 समर्पित PSA चिकित्सा ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाने के निर्देश दिए।  

फाइल फोटो

25 अप्रैल 2019
बिहार के दरभंगा और उत्तर प्रदेश के बांदा में आयोजित जनसभाओं में उद्बोधन, उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मेगा रोड शो किया।

25 अप्रैल 2018
उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा पर स्‍मारक डाक टिकट जारी किया,प्रगति के माध्‍यम से संवाद किया।

25 अप्रैल 2017
प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की।

25 अप्रैल 2016
संसद सत्र के प्रारंभ होने पर संसद भवन के बाहर मीडिया से बातचीत, कैथोलिक बिशप कार्डिनल मार्च बसेलिओस क्लीमिस ने मुलाकात।

25 अप्रैल 2015
नेपाल ,उत्तर प्रदेश और बिहार में आये भूकम्प के बाद स्थिति की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक, प्रोफेसर भालचंद्र नेमाडे को 50वें ज्ञानपीठ पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया।

Leave a Reply