Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 18 जून

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 18 जून

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

18 जून 2026
प्रधानमंत्री ने सत्य, सेवा, ज्ञान और कर्म के गुणों पर प्रकाश डालते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात बौद्ध विद्वान रॉबर्ट ए. एफ. थर्मन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

18 जून 2025
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कनानास्किस में जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में भाग लिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ज़गरेब में क्रोएशिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम ज़ोरान मिलनोविच से मुलाकात की।

क्रोएशिया में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की।

18 जून 2024
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उष्ट्रासन या ऊंट आसन से संबंधित एक वीडियो क्लिप साझा की। यह आसन पीठ एवं गर्दन की मांसपेशियों को मजबूत करता है और रक्त संचार एवं आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी सहायक होता है।

राजस्थान के राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने वाराणसी, उत्तर प्रदेश में किसान सम्मान सम्मेलन को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दशाश्वमेध घाट पर गंगा पूजन किया।

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा की।

प्रधानमंत्री ने काशी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रगति की समीक्षा की।

18 जून 2023
मन की बात की 102वीं कड़ी को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने विशेष ओलंपिक विश्व खेलों के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री ने गीता प्रेस, गोरखपुर को गांधी शांति पुरस्कार 2021 से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी।

18 जून 2022
प्रधानमंत्री ने पावागढ़ पहाड़ी पर श्री कालिका माता के पुनर्विकसित मंदिर का उद्घाटन किया।

अपनी मां के 100वें साल में प्रवेश करने के साथ पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक भावनात्मक ब्लॉग लिखा। उन्होंने अपनी मां के साथ बिताए हुए कुछ पलों को याद किया। उन्होंने उनको बड़ा करने के दौरान मां द्वारा किए गए बलिदानों को याद किया और अपनी मां की विभिन्न खूबियों का उल्लेख किया जिससे उनके दिमाग, व्यक्तित्व और आत्म विश्वास को आकार मिला।

प्रधानमंत्री ने काबुल के कार्ते पारवन गुरुद्वारे पर कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की निंदा की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वडोदरा में गुजरात गौरव अभियान में भाग लिया। उन्होंने 21,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर लाभार्थी, मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल, केन्द्रीय एवं राज्य के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

18 जून 2021
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘कोविड-19 फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए विशेष रूप से तैयार क्रैश कोर्स प्रोग्राम’ का शुभारंभ किया।

18 जून 2020
नई दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वाणिज्यिक खनन के लिए कोयला ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया के शुभारंभ के मौके पर संबोधन।

18 जून 2019
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से मुलाकात, भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में शामिल हुए। 

18 जून 2017
रामकृष्ण मठ और मिशन के प्रमुख आध्यात्मिक गुरु स्वामी आत्मस्थानंद महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया।

18 जून 2016
वीडियो लिंक के माध्यम से श्रीलंका के जाफना में पुनर्निर्मित दुराईअप्पा स्टेडियम के शुभारंभ समारोह में उद्बोधन।

18 जून 2015
भगवद् गीता चैंपियन लीग की विजेता मरयम आसिफ सिद्दकी से मुलाकात, यूआईडी तथा डीबीटी की समीक्षा बैठक, सिस्को के चेयरमैन जॉन चैम्बर से मुलाकात ,नागालैंड और असम के गर्वनर पी बी आचार्य से मुलाकात।

18 जून 2014

नई दिल्ली में असम के राज्यपाल जानकी बल्लभ पटनायक से मुलाकात और विभिन्न मुद्दों पर बातचीत।


Leave a Reply