Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 14 अगस्त

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 14 अगस्त

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

14 अगस्त 2026
प्रधानमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन से प्रभावित लोगों के साहस को याद किया।

प्रधानमंत्री ने परिश्रम और पुरुषार्थ के महत्व को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया।

14 अगस्त 2025
प्रधानमंत्री ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिए गए विचारोत्तेजक संबोधन को साझा किया। उन्होंने कहा कि इस संबोधन में हमारे राष्ट्र की सामूहिक प्रगति और भावी अवसरों पर प्रकाश डाला गया है और प्रत्येक नागरिक से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया है।

प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने और बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता जताते बुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री ने 15 करोड़ से अधिक घरों तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले जल जीवन मिशन के छह वर्ष पूरे होने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की त्रासदी से प्रभावित लोगों के साहस और आत्मबल की सराहना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

14 अगस्त 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विभाजन के दौरान प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर, एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने विभाजन के कारण असंख्य लोगों पर पड़े गंभीर प्रभाव और पीड़ा का स्‍मरण किया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने फॉक्सकॉन के चेयरमैन श्री यंग लियू से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति जी का भाषण हमें समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण के लिए काम करते रहने को प्रेरित करता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पूरे भारत में लोकप्रिय हो गया है जो तिरंगे के प्रति 140 करोड़ भारतीयों के गहरे सम्मान को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में ‘रामसर स्थलों’ की संख्या बढ़ने पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु और मध्य प्रदेश के लोगों को ‘रामसर कन्वेंशन’ के तहत इन दोनों राज्यों के तीन स्थलों को इसमें शामिल किए जाने पर बधाई दी।

14 अगस्त 2023
प्रधानमंत्री ने देश के विभाजन के पीड़ितों को याद किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘जिज्ञासा’ के विजेताओं को बधाई दी – जो भारत की प्राचीन सभ्यता के मूल्यों, उसकी संस्कृतियों के विकास, समृद्ध अतीत और लोकाचार के गौरवशाली समागम के बारे में 17 भाषाओं में 10 लाख से अधिक बार खेली गई दुनिया की सबसे बड़ी क्विज़ में से एक है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम-किसान समृद्धि केंद्र (पीएमकेएसके) के महत्व के बारे में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का एक लेख साझा किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का राष्ट्र के नाम संबोधन साझा किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जी का एक बहुत ही प्रेरणादायक संबोधन, जो भारत की विकासात्मक प्रगति को रेखांकित करता है और आने वाले समय में सर्वांगीण प्रगति के लिए एक दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है।

प्रधानमंत्री ने लंदन के प्रसिद्ध एबी रोड स्टूडियोज में राष्ट्रगान प्रस्तुत करने के लिए रिकी केज की सराहना की।

14 अगस्त 2022
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर देश के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध स्टॉक निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निधन पर शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों के उत्साह की झलकियां साझा कीं।

प्रधानमंत्री ने डॉ. एच.वी. हांडे के जुनून की सराहना की जिन्होंने आजादी की घोषणा करने वाले 75 साल पुराने अखबार को सहेज कर रखा था।

14 अगस्त 2021
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि देशवासियों के संघर्षों और उनकी कुर्बानियों को याद करते हुये 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जायेगा।

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के कई ट्वीट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चार भारतीय स्थलों को रामसर स्थल के रूप में मान्यता मिलना हमारे लिए गर्व की बात है।

14 अगस्त 2020
प्रधानमंत्री ने 74वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द जी के राष्ट्र के नाम संदेश को बहुत ही ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी बातें 130 करोड़ भारतीयों की भावना को दर्शाती हैं और एक मज़बूत, समृद्ध और एकजुट राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती हैं।

14 अगस्त 2019
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से मन की बात के लिए अपने विचार शेयर करने का आग्रह किया।

14 अगस्त 2018
प्रधानमंत्री ने छत्‍तीसगढ़ के राज्‍यपाल श्री बलरामजी दास टंडन के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया

14 अगस्त 2017
 राज्‍य में बाढ़ की स्थिति के बारे में बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से बात की, असम के मुख्‍यमंत्री से राज्‍य में आई बाढ़ की स्थिति पर बात की।

14 अगस्त 2016
एचएच प्रमुख स्वामी महाराज के निधन पर दुःख व्‍यक्‍त किया और ट्वीट कर गुजरात जाकर श्रद्धांजलि देने की जानकारी दी।

14 अगस्त 2015
केरल के त्रिशूर में आयोजित जनसभा में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, ईरान के विदेश मंत्री डॉ. मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ 14 अगस्त, 2015 को नई दिल्ली में मुलाकात और बातचीत। 

Leave a Reply