Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 10 अगस्त

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 10 अगस्त

SHARE
10 अगस्त 2025, बेंगलुरु

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

10 अगस्त 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक सुभाषित साझा किया। इसमें उन्होंने सत्य, शुभ और ज्ञानवर्धक वचनों को सुनने तथा कल्याणकारी विचारों को अपनाने की प्रेरणा दी।

प्रधानमंत्री ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

10 अगस्त 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में लगभग 22,800 करोड़ रुपये की मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

10 अगस्त 2024
प्रधानमंत्री ने विश्व शेर दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार भूस्खलन से प्रभावित वायनाड को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा, “वायनाड में भूस्खलन से हम सभी दुखी हैं। जब से यह त्रासदी सामने आई है, मैं स्थिति पर करीब से नजर रख रहा हूं। केंद्र सरकार ने प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सभी संसाधन जुटाए हैं। आज मैंने वहां जाकर स्थिति का जायजा लिया और हवाई सर्वेक्षण भी किया”।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमारी प्रार्थनाएं वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित लोगों के साथ हैं, केंद्र सरकार राहत कार्यों में सहयोग के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन देती है’

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी।

10 अगस्त 2023
प्रधानमंत्री ने विश्व शेर दिवस के अवसर पर शेरों के प्राकृतिक वास को संरक्षित करने की दिशा में कार्य कर रहे लोगों की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव का उत्तर दिया। प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि वे भारत के प्रत्येक नागरिक द्वारा सरकार पर बार-बार भरोसा जताने के लिए उनके प्रति कोटि-कोटि आभार व्यक्त करने आए हैं।

10 अगस्त 2022
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरियाणा के पानीपत में द्वितीय जनरेशन (2G) इथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया।

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सूरत में आयोजित तिरंगा रैली को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने विश्व शेर दिवस के अवसर पर शेर संरक्षणवादियों के प्रयासों की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने चेन्नई में 44वें शतरंज ओलंपियाड में कांस्य पदक जीतने पर भारत बी टीम (पुरुष) और भारत ए टीम (महिला) को बधाई दी।

10 अगस्त 2021
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश के महोबा में एलपीजी कनेक्शन सौंपकर उज्ज्वला 2.0 (प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना- पीएमयूवाई) का शुभारंभ किया।

10 अगस्त 2020
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चेन्‍नई से पोर्ट ब्‍लेयर के बीच समुद्र के भीतर 2300 किमी ऑप्टिकल फाइबर केबल लिंक का उद्घाटन। 

10 अगस्त 2018
विश्‍व जैव ईंधन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधन,संयुक्त राष्ट्र महासभा की निर्वाचित अध्यक्ष मारिया फर्नांडा एस्पिनोसा गार्सेस से भेंट।

10 अगस्त 2017
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के विदाई समारोह के अवसर पर राज्यसभा में संबोधन।

10 अगस्त 2016
रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कुडनकुलम परमाणु बिजली संयंत्र की पहली इकाई राष्ट्र को समर्पित, वाराणसी संसदीय क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के साथ बातचीत।

10 अगस्त 2015
नागपुर स्थित वसुंधरा चेरिटेबल ट्रस्ट के बच्चों से मुलाकात, भूटान के संसदीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात।

10 अगस्त 2014
रक्षा बंधन के अवसर पर महिलाओं और बच्‍चों ने कलाई पर राखियां बांधीं।

Leave a Reply