Home इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदी इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 07 अगस्त

इतिहास के झरोखे में नरेन्द्र मोदीः 07 अगस्त

SHARE
8 अगस्त 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर दिन देश की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने हर तारीख को किसी न किसी बड़े बदलाव, ऐतिहासिक निर्णय या अभूतपूर्व उपलब्धि का साक्षी बनते देखा है। आइए देखते हैं आज का यह दिन उनके कार्यकाल और भारत के गौरवशाली इतिहास में क्यों इतना महत्वपूर्ण है और कैसे यह हमारी निरंतर प्रगति की कहानी को बयां करता है-

07 अगस्त 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने निःस्वार्थ सेवा के गुण और दूसरों के कल्याण के लिए बिना किसी अपेक्षा के कार्य करने के महान आदर्श को दर्शाने वाला एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “आज ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ पर हम भारत की समृद्ध और जीवंत हथकरघा विरासत का जश्न मना रहे हैं। साथ ही, हम अपने बुनकरों और कारीगरों के कौशल, रचनात्मकता और समर्पण को प्रणाम करते हैं। पीढ़ियों से, उन्होंने हमारी परंपराओं को संजोया और समृद्ध किया है। हमारी सरकार हथकरघा क्षेत्र का समर्थन करना जारी रखेगी, जो ग्रामीण सशक्तिकरण, महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास और आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।” पीएम मोदी ने आगे कहा, “‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ के अवसर पर अपने पसंदीदा हथकरघा उत्पादों और जीआरडब्ल्यूएम वीडियो को जरूर शेयर करें, जिससे इस क्षेत्र से जुड़े लोगों का उत्साह बढ़ेगा।”

07 अगस्त 2025
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने संसद भवन में तमिलनाडु के किसानों के समूह से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी की ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा से टेलीफोन पर बात हुई।

07 अगस्त 2024
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस ओलंपिक में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के अंतिम मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित किये जाने पर राष्ट्र की पीड़ा व्यक्त की है।

07 अगस्त 2023
प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह को संबोधित किया और राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा विकसित ई-पोर्टल ‘भारतीय वस्त्र एवं शिल्प कोष-कपड़ा और शिल्प का भंडार’ का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और वहां मौजूद बुनकरों से बातचीत की।

बीजेपी संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए।

हरियाणा में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद को संबोधित किया।

07 अगस्त 2022
नई दिल्ली में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता। कई राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपालों और उपराज्यपालों से मुलाकात।

प्रधानमंत्री ने पुरुष फ्रीस्टाइल 97 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर पहलवान दीपक नेहरा को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने महिलाओं के 76 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर पहलवान पूजा सिहाग को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने रोहित टोकस को मुक्केबाजी में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने पुरुषों की 57 किलोग्राम भार वर्ग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन को शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री ने पैरा टेबल टेनिस में प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीतने के लिए भाविना पटेल को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने सोनल पटेल को पैरा टेबल टेनिस में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने निकहत जरीन को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 50 किलोग्राम महिला मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने एथलेटिक्स मेंस ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक जीतने के लिए एल्धोस पॉल को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने अमित पंघाल को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 51 किलोग्राम पुरुष मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को नमन किया।

07 अगस्त 2021
मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के लाभार्थियों के साथ बातचीत की, राष्ट्रपति द्वारा आयोजित हाई TEA में शामिल हुए।

07 अगस्त 2020
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उच्च शिक्षा पर आयोजित कॉन्क्लेव को संबोधित किया।

07 अगस्त 2019
पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा नेता सुषमा स्वराज को उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी, भाजपा नेता सुषमा स्वराज के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

07 अगस्त 2018
संसद में ओबीसी आयोग का विधेयक पारित होने पर भाजपा संसदीय बोर्ड ने सम्मानित किया।

07 अगस्त 2017
रक्षा बंधन पर्व पर बच्चों और महिलाओं ने कलाई पर राखियां बांधीं।

07 अगस्त 2016
तेलंगाना के मेढक जिले में कोमातीबंदा गांव, गजवेल में मिशन भागीरथ का शुभारंभ, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

07 अगस्त 2015
चेन्नई में आयोजित प्रथम राष्‍ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में भाग लिया।

07 अगस्त 2014
दलि‍त उद्यमि‍यों से मुलाकात, शास्‍त्रीय संगीतकार उस्‍ताद गुलाम मुस्‍तफा खान से मुलाकात, छत्‍तीसगढ़ के राज्‍यपाल बलरामजी दास टंडन और हरियाणा के राज्‍यपाल कप्‍तान सिंह सोलंकी से मुलाकात।

Leave a Reply