Home समाचार सवा सौ करोड़ देशवासियों के दिल में बसते हैं प्रधानमंत्री मोदी, देखिए...

सवा सौ करोड़ देशवासियों के दिल में बसते हैं प्रधानमंत्री मोदी, देखिए जन्मदिन पर किस तरह कर रहे हैं विश…

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के अब तक के सबसे लोकप्रिय राजनेता है। प्रधानमंत्री मोदी सवा सौ करोड़ देशवासियों के दिल में बसते हैं। देश की जनता उनसे बेशुमार प्रेम करती है। ऐसे में आज 17 सितंबर को नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर लोग तरह-तरह से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। आइए देखते हैं लोग अपने इस प्रिय नेता को किस तरह से विश कर रहे हैं…

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अहिल्याबाई घाट पर काशी के सांसद श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर मां गंगा से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की गई।

इसके पहले वाराणसी में ही प्रधानमंत्री मोदी के 71वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर लोगों ने मिट्टी के दीए जलाए और 71 किलो के लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद बांटा।

जन्मदिन के पूर्व संध्या पर वाराणसी के अस्सी घाट पर विशेष आरती की गई।


सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी बीच पर प्रधानमंत्री मोदी की आकृति बना उन्हें शुभकामनाएं दीं।

पटना के पंच शिव मंदिर में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हवन का आयोजन किया गया।

बिहार के दरभंगा में बाढ़ के पानी के बीच प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाते कार्यकर्ता।

दरभंगा में ही मछुआरा समाज ने तालाब के बीच 71 नावों पर 71 केक के साथ 71 किलोग्राम का केक काटकर अनोखे तरीके से जन्मदिन मनाया।

देखिए वीडियो-

कोलकाता में 71 किलो के लड्डू का प्रसाद बांटकर श्री मोदी का जन्मदिन मनाया गया।

तेजिंदर सिंह पाल बग्गा ने अपनी आवाज में गीत का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

केरल के प्रणव ने पैर से बनाई प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर…

ओडिशा की कलाकार प्रियंका साहनी ने खाद्यान्न से प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 8 फीट लंबा चित्र बनाया।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 71 फीट का केक काटा। ये केक कोरोना वैक्सीन के आकार का था। केक काटने से पहले 71 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई, उसके बाद 71 फीट लंबा केक काटा गया

बिहार के उद्योगमंत्री ने पटना हाइकोर्ट मजार पर चादरपोशी कर उनके लिए दुआ मांगी।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अमेठी में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2021 का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply