Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी ने किया इस्तकलाल मस्जिद का दौरा, देखिए फोटो

प्रधानमंत्री मोदी ने किया इस्तकलाल मस्जिद का दौरा, देखिए फोटो

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया यात्रा के दौरान इस्तकलाल मस्जिद गए। यह दक्षिण-पूर्व एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद है। क्षमता के हिसाब से यह सुन्नियों की तीसरी सबसे बड़ी मस्जिद है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो भी थे। इंडोनेशिया की आजादी की याद में इस मस्जिद का निर्माण किया गया और लोगों के लिए इसे 1978 में खोला गया था। इंडोनेशिया दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि, ‘दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद में से एक, इस्तकलाल मस्जिद जाकर बहुत प्रसन्न हूं।’

देखिए फोटो-

Leave a Reply