Home चुनावी हलचल ये मरे पड़े लोग देश के मन को भी मार रहे हैं-...

ये मरे पड़े लोग देश के मन को भी मार रहे हैं- कंधमाल में कांग्रेस पर पीएम मोदी का जोरदार हमला

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज, 11 मई को ओडिशा के कंधमाल में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। कंधमाल की रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस सहित विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘वे कहते हैं संभल कर चलो पाकिस्तान के पास एटम बम है। ये मरे पड़े लोग ये देश के मन को भी मार रहे हैं। कांग्रेस का हमेशा ऐसा ही रवैया है। आज पाकिस्तान की हालत यह है कि अब वे बम बेचने के लिए निकले हैं।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस के इसी कमज़ोर रवैये के कारण जम्मू-कश्मीर के लोगों ने 60 साल तक आतंक भुगता है। देश ने इतने आतंकी हमले झेले हैं जो देश भूल नहीं सकता। 26/11 के मुंबई के भयंकर आतंकी हमले के बाद इनकी हिम्मत नहीं हुई की वे आतंकवाद के सरपरस्त पर कार्रवाई करें। और क्यों? क्योंकि कांग्रेस और इंडी गठबंधन को लगता था कि अगर हम कार्रवाई करेंगे तो हमारा वोटबैंक नाराज हो जाएगा।’

उन्होंने कहा कि 26 साल पहले आज ही के दिन अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था। और हमनें ये दिखा दिया था कि देशभक्ति से ओत-प्रोत सरकार देशहित के लिए, देश की सुरक्षा के लिए, देश के लोगों को आशा-अपेक्षा के लिए कैसे काम करती है। एक वो दिन था, जब भारत ने दुनिया को अपने सामर्थ्य से परिचित कराया था। दूसरी तरफ कांग्रेस बार-बार अपने ही देश को डराने की कोशिश करती है।

कांग्रेस पर निशाना साधने हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संसद में कांग्रेस को विपक्ष बनने के लिए लोकसभा की कुल संख्या का 10 प्रतिशत चाहिए। लेकिन कांग्रेस इस देश में मान्य विपक्ष भी नहीं बन पाएगा।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस के शहजादे साल 2014, 2019 और 2024 से एक ही स्क्रिप्ट पढ़ते आ रहे हैं।

इसके साथ ही कंधमाल में राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 7 दशक पहले श्री जगन्नाथ मंदिर के प्रबंधन के लिए नियम बनाए गए थे। इन्हीं में से एक नियम था कि मंदिर के सोना चांदी, कीमती पत्थर और सारी चल-अचल संपत्ति का रिकॉर्ड मेंटेन किया जाएगा। इसके बाद श्री रत्न भंडार में रखे कीमती सामानों की एक सूची तैयार की गई थी। इस रत्न भंडार का आखिरी बार मूल्यांकन करीब 45 साल पहले किया गया था। जगन्नाथ मंदिर का श्री रत्न भंडार की चाबियां पिछले 6 साल से लापता हैं। इतना अमूल्य खजाना और आप उसे भी नहीं संभाल पाए। चाबियां ही खो गईं।

कंधमाल की विशाल रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा, ‘विकास भी और विरासत भी’ के मंत्र के साथ देश को आगे बढ़ा रही है। ये भाजपा ही है, जिसकी सरकार में देश का 500 साल का इंतजार पूरा हुआ। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ। रामलला आज पूरे देश को आशीर्वाद दे रहे हैं। हमें तो एक तरफ भगवान जगन्नाथ और दूसरी तरफ रामलला जी के आशीर्वाद मिल रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि ‘यहां राज्य भाजपा भी उड़िया भाषा और उड़िया संस्कृति के प्रति समर्पित है। ऐसा कोई बेटा या बेटी जो ओडिशा की मिट्टी से निकला हो, यहां की संस्कृति को समझता है, उसका भाजपा का मुख्यमंत्री बनना तय है। मैं आपको 10 जून को भुवनेश्वर में भाजपा की सरकार के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह का निमंत्रण देने आया हूं।’

Leave a Reply