Home समाचार जेएमएम-कांग्रेस के लूट वाले नोटों के पहाड़ से चर्चा में झारखंड- प्रधानमंत्री...

जेएमएम-कांग्रेस के लूट वाले नोटों के पहाड़ से चर्चा में झारखंड- प्रधानमंत्री मोदी

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 28 मई को झारखंड के दुमका में एक विशाल रैली को संबोधित किया। यहां की जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जेएमएम-कांग्रेस के कारण झारखंड की चर्चा नोटों के पहाड़ के लिए हो रही है। उन्होंने कहा कि जेएमएम और कांग्रेस झारखंड को हर तरफ से लूट रहे हैं। यहां इतने खूबसूरत पहाड़ हैं, लेकिन झारखंड की चर्चा नोटों के पहाड़ के लिए हो रही है।

जेएमएम-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आप जानते हैं, ये पैसा कहां से आ रहा है? ये पैसा आ रहा है शराब के घोटाले से, ये पैसा आ रहा है करोड़ों रुपयों के टेंडर के घोटाले से, ये पैसा आ रहा है खान-खनिज-खनन घोटाले से। इन लोगों ने जमीनें हड़पने के लिए अपने माता-पिता का नाम बदल दिया। अब गरीबों और आदिवासियों की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। इन लोगों ने तो सेना की जमीन को भी लूट लिया। आपको झारखंड को इन लोगों से मुक्ति दिलानी ही होगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन के लिए सिर्फ अपना वोटबैंक जरूरी है। उसे आदिवासी समाज के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। जहां-जहां ये लोग सत्ता में आए, आदिवासी समाज और संस्कृति खतरे में पड़ गई। आदिवासियों के खिलाफ इनके हथियार हैं – नक्सलवाद, घुसपैठ और तुष्टीकरण !

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब झारखंड में एक बड़ा संकट घुसपैठियों का हो गया है। हमारा ये संथाल परगना तो बहुत ज्यादा घुसपैठियों की चुनौती से जूझ रहा है। जिसके परिणामस्वरूप कई इलाकों में आदिवासियों की संख्या तेजी से कम हो रही है और घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है। आदिवासी बेटियों की सुरक्षा और उनका जीवन खतरे में पड़ गया है।

दुमका की रैली में उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन की देशविरोधी राजनीति का एक खतरनाक फॉर्मूला है। इनका फॉर्मूला है- घोर सांप्रदायिक राजनीति करो, घोर तुष्टीकरण की राजनीति करो, अलगाववादियों को संरक्षण दो, आतंकवादियों का बचाव करो और जो उसका विरोध करे, उस पर हिन्दू-मुसलमान करने का आरोप लगा दो।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडी जमात वाले धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण देते हैं। मोदी कहता है कि मैं SC, ST, OBC के आरक्षण की लूट नहीं होने दूंगा। तो इंडी जमात को मिर्ची लग जाती है, ये कहते हैं मोदी हिन्दू-मुसलमान कर रहा है। इन्हें लगता है कि ये मोदी की छवि पर कीचड़ उछालेंगे तो मोदी डर जाएगा। ये अभी तक समझ नहीं पा रहे हैं कि मोदी इनका नफरती प्रोपेगेंडा फेल करके रहेगा। ये चाहे कुछ भी कर लें मोदी दलित, आदिवासी और पिछड़ा आरक्षण की लूट नहीं होने देगा। ये मोदी की गारंटी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे मेरे एक साथी बता रहे थे कि लव जिहाद शब्द पहली बार झारखंड में आया। झारखंड वालों ने ये शब्द दिया है। हमारे देश में रविवार को छुट्टी होती है। जब अंग्रेज यहां राज करते थे तो ईसाई समाज छुट्टी मनाता है, ये परंपरा तब से शुरू हुई। रविवार हिंदुओं से जुड़ा नहीं है, ईसाई समाज से जुड़ा है। 200-300 साल से यह चल रहा है। अब इन्होंने एक जिले में रविवार की छुट्टी पर ताले लगवा दिए, बोले शुक्रवार की छुट्टी होगी। अब ईसाइयों से भी झगड़ा। ये क्या चल रहा है?”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2014 में आपने मोदी को आशीर्वाद दिया था। तब पूरा देश कांग्रेस के कुशासन से तंग आ चुका था, रोज-रोज घोटाले होते थे, कांग्रेस गरीबों के नाम पर पैसे लूटने में लगी हुई थी। मोदी ने आकर वो सब बंद कर दिया। जनता का पैसा आज जनता के हित में इस्तेमाल हो रहा है। इसका सबसे ज्यादा लाभ हमारे गांव, गरीब, दलित और आदिवासी परिवारों को हुआ। हमारी माताएं-बहनें, जिन्हें पहले की सरकारों ने पूछा तक नहीं, मोदी ने उन्हें पूजा है। हमने उनका जीवन बदला, उनकी परेशानी दूर की।

झारखंड की इस रैली में प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी दलित, वंचित और आदिवासियों के लिए समर्पित है, समर्पण और सेवा भाव से काम करती है। हमने आदिवासी कल्याण के लिए 4 गुणा से ज्यादा बजट बढ़ाया। हम जनजातीय इलाके में 400 से ज्यादा एकलव्य आवासीय विद्यालय बना रहे हैं। आदिवासी इलाकों में खनिज का पैसा आपके बच्चों के लिए खर्च हो, हमने इसके लिए कानून बनाया। हमारी सरकार भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाती है।

Leave a Reply