Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी ने दी राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने दी राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि श्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। राजनाथ जी की बुद्धिमत्ता सरकार के लिए बहुत लाभकारी है। वे एक मजबूत और सुरक्षित भारत बनाने के प्रयासों में सबसे आगे हैं। उन्होंने हमेशा गरीबों और हमारे मेहनतकश किसानों के कल्याण के लिए काम किया है। उनके लंबे जीवन की कामना करता हूं।

राजनाथ सिंह शुक्रवार, 10 जुलाई को 69 वर्ष के हो गए हैं। उनका जन्म 10 जुलाई, 1951 को उत्तर प्रदेश के चंदौली में हुआ था।

Leave a Reply