Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी आज शाम 6 बजे करेंगे देश को संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी आज शाम 6 बजे करेंगे देश को संबोधित

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज, 20 अक्तूबर को शाम 6 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा, आप जरूर जुड़ें’।

यह उनका राष्ट्र के नाम सातवां संबोधन होगा। कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले छह बार देश को संबोधित कर चुके हैं। आइए डालते हैं एक नजर-

पहला संबोधन- 19 मार्च:
प्रधानमंत्री मोदी ने इस दिन 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की बात कही थी। 22 मार्च को देशभर में सबकुछ बंद रहा और शाम में लोगों ने ताली और थाली बजाकर डॉक्टरों, नर्सों और पुलिस के साथ कोरोना वॉरियर्स को आभार जताया था।

दूसरा संबोधन- 24 मार्च:
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम संबोधन में 25 मार्च से 14 अप्रैल तक 21 दिन के लॉकडाउन का एलान किया था। इसमें उन्होंने घर में रहकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा था।

तीसरा संबोधन- 3 अप्रैल:
प्रधानमंत्री मोदी ने 3 अप्रैल को एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से 5 अप्रैल की रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घरों की लाइट बंद कर घरों में दीये, मोमबत्ती और मोबाइल की लाइट जलाकर एकजुटता दिखाने की अपील की थी।

चौथा संबोधन- 14 अप्रैल:
प्रधानमंत्री मोदी ने 14 अप्रैल, 2020 को देश को संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्रव्यापी बंद लॉकडाउन को 19 दिन बढ़ाने की घोषणा की।

पांचवां संबोधन- 12 मई:
प्रधानमंत्री मोदी ने 12 मई, 2020 को देश को संबोधित किया। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज के साथ आत्मनिर्भर भारत अभियान की घोषणा की।

छठा संबोधन- 30 जून:
कोरोना संकट काल में छठी बार देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार अब दीवाली और छठ पूजा तक, यानि नवंबर महीने के आखिर तक कर दिया जाए। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के इस विस्तार में 90 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होंगे। अगर इसमें पिछले तीन महीने का खर्च भी जोड़ दें तो ये करीब-करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपए हो जाता है।

इसके पहले भी प्रधानमंत्री मोदी कई मुद्दों पर राष्ट्र के नाम संबधोन कर चुके हैं। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री कब-कब और किन-किनों मुद्दों पर राष्ट्र को पहले संबोधित कर चुके हैं।

8 नवम्बर 2016
राष्ट्र के नाम संबोधन में 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने की ऐतिहासिक घोषणा।

27 मार्च 2019
उपग्रह रोधी प्रक्षेपास्त्र’ (एएसएटी) के सफल परीक्षण पर राष्ट्र के नाम संबोधन।

8 अगस्त 2019
जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने के मुद्दे पर राष्ट्र के नाम संबोधन।

10 नवंबर 2019
राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राष्ट्र के नाम संबोधन।

 

Leave a Reply