Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति कोविंद के सम्मान में दिया भोज, देखिए तस्वीरें

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति कोविंद के सम्मान में दिया भोज, देखिए तस्वीरें

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार, 22 जुलाई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया। राष्ट्रपति कोविंद के सम्मान में आयोजित इस विदाई भोज में राष्ट्रपति निर्वाचित द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। इस भोज में देश भर से आए आदिवासी नेताओं के साथ पद्म पुरस्‍कार विजेता भी शामिल हुए। राष्ट्रपति कोविंद का कार्यकाल सोमवार, 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। द्रौपदी मुर्मू सोमवार, 25 मई को संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। प्रधानमंत्री मोदी और निवर्तमान राष्ट्रपति कोविंद ने रात्रिभोज में आए सभी लोगों से मुलाकात की। देखिए तस्वीरें-

Leave a Reply