Home समाचार भारत ने हासिल की अहम उपलब्धि, कोरोना से ठीक हुए मरीजों की...

भारत ने हासिल की अहम उपलब्धि, कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्‍या 98 लाख पार

SHARE

कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत ने आज 29 दिसंबर को एक अहम उपलब्धि हासिल की है। मरीजों के अधिक संख्‍या में ठीक होने और रोज नए मामलों में गिरावट के कारण देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्‍या 1 करोड़ होने वाली है। कुल ठीक हुए मामलों की संख्‍या आज बढ़कर 98 लाख से अधिक 98,07,569 हो गई हैं। इस कारण रिकवरी रेट 95.92 प्रतिशत हो गई है। ठीक हुए मामलों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर लगातार बढ़ रहा है और आज यह अंतर बढ़कर 95,38,988 हो गया है।

पिछले 187 दिनों के बाद पिछले 24 घंटों के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर 16,500 से भी कम नए मामले दर्ज हुए हैं। आज यह संख्‍या 16,432 रही हैं। इसके साथ ही देश में सक्रिय मामलों की संख्‍या घटकर 2,68,581 हो गई है। कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी और घटकर 2.63 प्रतिशत हो गई है।

पिछले 24 घंटों में 24,900 मरीज ठीक हुए हैं। केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान 3,047 दैनिक नए मामले दर्ज हुए हैं जबकि में 2,498 नए मामलों का पता चला है। पिछले 24 घंटों में मौत के 252 मामलों का पता चला है। इसमें 19.84 प्रतिशत मौत के नए मामले महाराष्ट्र के हैं। राज्‍य में 50 मरीजों की जान गई हैं।

कोरोना संबंधी तकनीकी सवाल technicalquery.covid19@gov.in और अन्‍य सवाल ncov2019@gov.in और @CovidIndiaSeva पर भेजे जा सकते हैं। कोरोना से संबंधित किसी भी प्रश्न का उत्‍तर जानने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर: +91-11-23978046 या 1075 (टोल-फ्री) पर कॉल करें। कोरोना पर राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची इस तरह है-

Leave a Reply