Home पोल खोल राहुल पर भाजपा अध्यक्ष नड्डा का हमला, कहा नेहरू-गांधी खानदान ने कभी...

राहुल पर भाजपा अध्यक्ष नड्डा का हमला, कहा नेहरू-गांधी खानदान ने कभी भी प्रधानमंत्री दफ्तर का सम्मान नहीं किया

SHARE

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। पंजाब में प्रधानमंत्री का पुतला जलाए जाने की घटना को शर्मनाक बताते हुए श्री नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा निर्देशित पंजाब में पीएम का पुतला जलाने का नाटक शर्मनाक है। लेकिन यह अप्रत्याशित नहीं है। क्योंकि नेहरू-गांधी खानदान ने कभी भी प्रधानमंत्री कार्यालय का सम्मान ही नहीं किया। इस परिवार ने 2004 से 2014 के यूपीए के कार्यकाल में पीएम के अधिकार को संस्थागत रूप से कमजोर कर दिया था।

जेपी नड्डा ने सोमवार को एक के बाद एक कर कई ट्वीट करते हुए कहा कि गांधी परिवार गरीबी से पीएम तक का सफर तय करने वाले प्रधानमंत्री मोदी से निजी दुश्मनी है। उन्होने कहा कि जितना अधिक देशवासी पीएम मोदी को प्यार कर रहे हैं, उतना की ज्यादा कांग्रेस उनसे नफरत कर रही है।

उन्होंने कहा कि निराशा और बेशर्मी का मेल खतरनाक है। कांग्रेस के पास दोनों हैं। जहां पार्टी में बेटा घृणा, क्रोध, झूठ और आक्रामकता की राजनीति दिखाता है तो वहीं, मां शालीनता और लोकतंत्र की खाली बयानबाजी कर इसका पूरक बनती हैं। यह पार्टी के दोयम दर्जे को दिखाता है।

श्री नड्डा ने कहा कि अगर कोई एक पार्टी है, जिसका आचरण घृणा का पात्र है, तो वह कांग्रेस है। राजस्थान में एससी-एसटी समुदायों पर अत्याचार सबसे ज्यादा है। वहीं, राजस्थान के साथ-साथ पंजाब में महिलाएं असुरक्षित हैं। पंजाब के मंत्री छात्रवृत्ति घोटाले कर रहे हैं।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, अभिव्यक्ति की आजादी पर कांग्रेस कभी भी दूसरों पर दबाव नहीं बना सकती। कांग्रेस का आवाज दबाने का दशकों से इतिहास रहा है। इसे हमने इमरजेंसी में भी देखा। इसके बाद राजीव गांधी की सरकार ने प्रेस की आजादी को कमजोर करने का प्रयास किया। स्वतंत्र मीडिया कांग्रेस को चुभती है।

उन्होंने कहा कि अगर कोई क्रूर राज्य शक्ति के इस्तेमाल की प्रयोगशाला को देखना चाहता है, तो वह कांग्रेस के आशीर्वाद वाली महाराष्ट्र सरकार को देखे। जहां विपक्षियों को परेशान किया जा रहा, कांग्रेस शैली में बोलने की आजादी पर अंकुश लगाया जा रहा। शासन को छोड़कर, वे सब कुछ कर रहे हैं।

Leave a Reply