Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी होली पर देते आए हैं हर्ष-उल्लास और सद्भावना का संदेश

प्रधानमंत्री मोदी होली पर देते आए हैं हर्ष-उल्लास और सद्भावना का संदेश

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मानते हैं कि पर्व-त्योहार का आनंद व्यक्ति में एक नई ऊर्जा और स्फूर्ति का संचार करता है। पर्व-त्योहार का कोई भी मौका हो, प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों में उत्साह भरने में हमेशा आगे रहते हैं। श्री मोदी ने साल 2015 में उन्होंने पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया कि रंगों का यह त्योहार आप सबके जीवन को खुशियों से भर दे।

वर्ष 2014 की होली लोकसभा चुनाव शुरू होने से पहले मनाई गई थी। तब गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेन्द्र मोदी बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे। 16 मार्च 2014 को उन्होंने अपने एक ऑडियो संदेश के जरिये देशवासियों को होली की शुभकामना दी और उनसे लोकसभा चुनावों में देश का भविष्य बदलने की अपील की थी। इस संदेश में उन्होंने कहा था:
’नमस्ते, भारत के भाग्य-विधाता मेरे भाइयो-बहनो, मैं नरेन्द्र मोदी बोल रहा हूं। होली के पावन पर्व पर आपको बधाइयां देने के लिए आया हूं। मेरी बहुत शुभकामनाएं। होली का पर्व आनंद और उत्साह से आपके जीवन में भी खुशियां भरे। चुनाव के रंग से रंगा हुआ देश, वो भी लोकतंत्र का एक होली उत्सव है। आइए हम सब मिलकर के लोकतंत्र के उत्सव को भी मनाएं।’

आइए एक नजर डालते हैं कि रंगों के त्योहार होली पर वे किस प्रकार से देशवासियों को शुभकामना संदेश देते आए हैं।

वर्ष 2021

वर्ष 2020

वर्ष 2019

वर्ष 2018

वर्ष 2017

वर्ष 2016

वर्ष 2015

Leave a Reply