Home समाचार नया भारत घर में घुसकर मारता है- पीएम मोदी के बयान से...

नया भारत घर में घुसकर मारता है- पीएम मोदी के बयान से डरे पाकिस्तान ने UN में लगाई गुहार

SHARE

ये नया भारत है और घर में घुसकर मारता है- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस बयान से पड़ोसी पाकिस्तान खौफ में है। प्रधानमंत्री मोदी के बयान से डरे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र (UN) में कहा है कि नया भारत घर में घुसकर मारता है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी राजदूत मुनीर अकरम ने कहा कि भारत उसके देश पाकिस्तान में घुसकर लोगों को मार रहा है। उन्होंने कहा कि ‘आज भारत के दुश्मन भी जानते हैं कि यह मोदी है। यह नया भारत है। यह नया भारत आपके घर आता है और आपको मारता है। ये नया भारत एक खतरनाक इकाई है। यह सुरक्षा नहीं, बल्कि असुरक्षा की गारंटी देता है।’ इसके पहले उन्होंने यह भी कहा कि ‘दो दिन पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने सुरक्षा परिषद के साथ की संयुक्त राष्ट्र महासचिव और महासभा के अध्यक्ष को पाकिस्तान में भारत द्वारा निशाना बनाकर की गई हत्याओं के बारे में जानकारी दी थी। दूसरे क्षेत्र में घुसकर की जाने वाली ये हत्याएं सिर्फ पाकिस्तान तक ही सीमित नहीं हैं। ये कनाडा में राजनीतिक विरोधियों की हत्या और अमेरिका में हत्या के प्रयास के साथ ही अन्य देशों तक पहुंच गई हैं।’ संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि मुनीर अकरम के इस बयान की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। आप भी देखिए लोग क्या कह रहे हैं।

Leave a Reply