Home समाचार कंगना के खिलाफ अपमानजनक ट्वीट को मुंबई पुलिस कमिश्नर ने किया लाइक,...

कंगना के खिलाफ अपमानजनक ट्वीट को मुंबई पुलिस कमिश्नर ने किया लाइक, उठने लगे सवाल

SHARE

अभिनेत्री कंगना रनौत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में खुलकर बोलती रही हैं। कंगना सीबीआई जांच के पक्ष में भी शुरू से रही है। इससे कंगना मुंबई पुलिस और बॉलीवुड के कुछ लोगों के निशाने पर रही हैं। रिया चक्रवर्ती के खिलाफ और बॉलीवुड ड्रग रैकेट पर सवाल उठाने के कारण मुंबई के कुछ लोग सड़क पर कंगना का अपमानजनक ग्रेफिटी बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस तरह के ग्रेफिटी को शेयर भी कर रहे हैं। ऐसे ही अपमानजनक ट्वीट को मुंबई पुलिस कमिश्नर ने लाइक किया है। इससे मुंबई पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह पर सवाल उठने लगे हैं। कंगना ने एक ट्वीट में दो स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है कि मुंबई पुलिस कमिश्नर ऐसे अपमानजनक सोशल मीडिया ट्वीट्स को लाइक कर रहे हैं जो सुशांत को न्याय दिलाने की आवाज उठाने वाले लोगों के खिलाफ लिखे गए हैं। मुंबई पुलिस कमिश्नर सार्वजनिक रूप से परेशान करने वालों और धमकाने वालों की निंदा करने का बजाय इसे प्रोत्साहित कर रहे हैं।

हालांकि मुंबई पुलिस ने लाइक करने से इनकार किया है लेकिन स्क्रीनशॉट और सुशांत मामले में मुंबई पुलिस का जिस तरह का रुख रहा है उससे कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply