Home समाचार दिग्विजय सिंह की ‘रामायण’ पर राजनीति, लोगों ने लगाई क्लास

दिग्विजय सिंह की ‘रामायण’ पर राजनीति, लोगों ने लगाई क्लास

SHARE

पूरा देश जहां एक ओर कोरोना वायरस के संकट पर एक होकर खड़ा है, वहीं कुछ नेता ऐसे मौकों पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रामायण सीरियल को लेकर ट्वीट किया है।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर राजीव गांधी के अनुरोध पर रामायण सीरियल बनाए जाने की बात कही थी। दिग्विजय के यह ट्वीट करने के बाद लोगों ने उनकी जमकर क्लास लगा दी।

रामायण सारियल पर दिग्विजय की राजनीति 

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि ‘राजीव गॉंधी जी के अनुरोध पर ही रामानंद सागर जी ने “रामायण” सीरियल बनाया था। आपकी केवल जानकारी के लिये।’ 

गौरतलब है कि ‘रामायण’ का प्रसारण 28 मार्च की सुबह 9 बजे दूरदर्शन पर जैसे ही शुरू हुआ, अधिकांश लोग अपनी टीवी स्क्रीन से चिपक कर बैठ गए। वहीं सिर्फ टीवी पर ही नहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों की एक्साइटमेंट साफ देखने को मिली. ट्विटर पर #Ramayan नंबर 1 पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके साथ ही लोगों ने परिवार के साथ ‘रामायण’ देखते हुए तस्वीरें भी शेयर कीं।

ट्वीट कर फंसे दिग्विजय

दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट पर लोगों ने उनकी क्लास लगा डाली। भाजपा विधायक रामेश्वर सिंह ने दिग्विजय की चुटकी लेते हुए पूछा कि ‘किस के अनुरोध पर कोर्ट को बताया गया कि राम रावण युद्ध कभी हुआ ही नहीं और प्रभु श्रीराम काल्पनिक है. केवल आपकी जानकारी के लिए।’

ट्वीट पर लोगों ने लगाई दिग्विजय की क्लास

रामायण सीरियल पर दिग्विजय द्वारा की गई इस राजनीति पर लोगों को काफी गुस्सा आया और उन्होंने कांग्रेस ने को ट्वीटर पर खुब जमकर धो डाला। 

 

Leave a Reply