कॉकरोच जनता पार्टी ने नीट परीक्षा में पेपर लीक और छात्रों की आत्महत्या को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया था। इस दौरान हुए हिंसक प्रदर्शन और अराजक माहौल को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने छात्रों और देश के व्यापक हित में उनकी मांगें मान लीं। इसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। लेकिन कॉकरोज जनता पार्टी के नेता इसे अपना जीत बताकर पांच सितारा होटल में जश्न मना रहे हैं। उधर आत्महत्या करने वाले जिन छात्रों की तस्वीर लेकर CJP नेताओं ने प्रदर्शन किया, उन तस्वीरों के साथ कैसा अपमानजनक व्यवहार किया गया, उसे देखकर उनके माता-पिता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। बच्चों की आत्महत्या से आहत माता-पिता का दर्द और बढ़ गया है।

आत्महत्या करने वाले नीट छात्रों का अपमान
पहले आपको एक वीडियो दिखाते हैं, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडिया में देखा जा सकता है कि एक युवक आपने हाथ में एक तस्वीर दिखाकर बोल रहा है कि मेरा दिल आज रो रहा है। यह तस्वीर नीट परीक्षा रद्द होने के बाद आत्महत्या करने वाले एक छात्र की है। इस तस्वीर को कॉकरोच जनता पार्टी नेता अपने हाथों में लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। जैसे ही प्रदर्शन खत्म हुआ, इस तस्वीर को जमीन पर फेंक दिया गया। युवक बता रहा है कि जिसके नाम पर प्रदर्शन हुआ, जिस मां-बाप ने अपना बच्चा खोया, पहले उनसे जाकर मिलना चाहिए था। उनको यह तस्वीर सम्मान पूर्वक वापस करनी चाहिए थी। बता दें कि यह तस्वीर 17 वर्षीय नीट छात्र रहे कहान प्रशांत पटेल की है, जिन्होंने 18 जून 2026 को अहमदाबाद के त्रगाड़ इलाके में अपने अपार्टमेंट की छठी मंजिल की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
The other side of CJP protest 💔
A student who committed su!c!de after NEET exam leak, his photo that was used on stage by Abhijeet Dipke was thrown in the crowd after Dharmendra pradhan’s resignation. pic.twitter.com/sZ95MjhLz4
— Mohit (@Warlock_mohit) July 26, 2026
मकसद पूरा होते ही जश्न मनाने पहुंचे फाइव स्टार होटल
इस युवक ने जो सवाल उठाया है वो काफी अहम है। क्योंकि जिन छात्रों के नाम पर प्रदर्शन हुआ, सबसे पहले तो उन्हें सम्मान मिलना चाहिए। लेकिन कॉकरोज जनता पार्टी के नेताओं ने अपना मकसद पूरा होते ही आत्महत्या करने वाले छात्रों को भूला दिया। उनका अमानवीय चेहरा उस समय सामने आया जब आत्महत्या करने वाले छात्रों के माता-पिता से मिलने की जगह फाइव स्टार होटल में जश्न मनाने पहुंच गए।
CJP leaders throw a lavish party to celebrate Dharmendra Pradhan’s resignation 😳
Ashutosh Ranka, Saurav Das, and Arpit Sharma all are present.
pic.twitter.com/MVPYSmx6oF— News Algebra (@NewsAlgebraIND) July 26, 2026
जश्न मनाते सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास और अभिषेक रांका
इस वीडियो में अंग्रेजी गानों पर फाइव स्टार होटल में जश्न मनाते सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास,अभिषेक रांका और अर्पिता शर्मा को देखा जा सकता है। इनके चेहर पर आत्महत्या करने वाले छात्रों के प्रति हमदर्दी का भाव नहीं, बल्कि मोदी सरकार पर जीत का जश्न दिखाई दे रहा है। ये ऐसे जश्न मना रहे है, मानो इन्होंने नीट की परीक्षा खुद पास कर ली हो। इनका जश्न मनाने का एक के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें एक भी नीट का छात्र दिखाई नहीं दे रहा है।
CJP mourning the death of 17 NEET Aspirants 👇🏻🥲 pic.twitter.com/SLjyhMrn6h
— maithun (@Being_Humor) July 26, 2026
एक तरफ जश्न, दूसरी तरफ अपमान
इस जश्न में बड़ी संख्या में लड़के और लड़कियां दोनों शामिल थे। जश्न के इन सभी वीडियो को देखकर आत्महत्या करने वाले छात्रों के माता-पिता पर क्या गुजर रहा होगा, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। एक तरफ तस्वीरों का अपमान किया जाता है, वहीं दूसरी तरफ केक काटकर ऐसे जश्न मनाया जा रहा है, जैसे उन्होंने आत्महत्या करने वाले बच्चों को फिर से जिंदा कर दिया हो।
इसे कहते हैं पढ़े लिखे गवार
सिर्फ़ शिक्षा पर पैसे खर्च करना माता-पिता की ज़िम्मेदारी नहीं है
माता-पिता की ज़िम्मेदारी बच्चों को तमीज़ सिखाना और संस्कार देना भी है
धीरे-धीरे इन लोगों का सच और सामने आएगा!
This is NOT Freedom of Speech. pic.twitter.com/oU5ggoVYjo
— Radhika Khera (@Radhika_Khera) July 27, 2026
Remember, 21 NEET aspirants lost their lives … pic.twitter.com/1MOrcgJ5HM
— Yo Yo Funny Singh (@moronhumor) July 27, 2026
एक तरफ जश्न, दूसरी तरफ अनदेखी से आंसू
लेकिन हैरानी की बात यह है कि CJP प्रदर्शन का प्रमुख चेहरा रहे मोहम्मद जुनैद और शादाब सैफी को इस पार्टी में नहीं बुलाया गया। जुनैद अब रो रहैं कि CJP के नेता पूरी तरह से नजरअंदाज कर रहे हैं। उनके नंबर नहीं है। उनके साथ 35 दिनों तक एक इंसान की तरह रहा। मैंने उन्हें 35 दिनों तक खाना खिलाया, लेकिन वो अब भूल गए है। जुनैद का दु:ख इस बात को लेकर है कि जाते जाते हाथ तो मिला लेते, दो शब्द कह तो देते। जानवर भी घर में रखते हैं तो उससे मोहब्बत हो जाती है, वो तो मानव जाती है। अफसोस रहेगा कि जीवन में शायद ही मिल पाएं।
जन्तर मंतर पर कथित फंडिंग के पैसों से भंडारा लगाने वाले मोh म्म D जुनैद को सुनिए
“CJP के नेता मुझे पूरी तरह से नजरअंदाज कर रहे हैं। उनका मुझसे कोई संपर्क नहीं है।
अगर आप किसी जानवर को 24 घंटे भी अपने पास रखते हैं, तो आप उससे लगाव महसूस करने लगते हैं, जबकि मैं उनके साथ 35 दिनों… pic.twitter.com/wI2Mj3QIHy— Ms.Bhumi (@ibmindia20) July 27, 2026
वकील कपिल सिब्बल से मिलने पहुंचे अभिजीत दीपके
अब सवाल उठाता है कि इतने छात्रों को फाइव स्टार होटल में जश्न मनाने के लिए कौन फंडिंग कर रहा है। कौन इनका समर्थन कर रहा है ? कहां से इनको इतना हौसला मिल रहा है ? इन सवालों का जवाब अभिजीत दीपके और कपिल सिब्बल की मुलाकात से मिल जाता है। प्रदर्शन की सफलता के बाद अभिजीत दीपके आत्महत्या करने वाले बच्चों के माता-पिता से मिलने की जगह मशहूर वकील कपिल सिब्बल से मिलने पहुंच गए। जब देश का एक नामी और बड़े वकील का संरक्षण मिला हो तो फिर डरने की क्या जरूत है। चाहे इसके लिए पुलिस पर हमला करना हो या सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़े।
#WATCH | अभिजीत दीपके सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल से मिलने उनके दिल्ली आवास पहुंचे हैं।#Delhi pic.twitter.com/er0BMu8ccJ
— Media24India (@media24india) July 27, 2026
वकील महेश जेठमलानी ने CJP की फंडिंग पर उठाया सवाल
वकील कपिल सिब्बल से अभिजीत दीपके की मुलाकात के बाद सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने सवाल उठाया है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के दौरान फंडिंग किसने की। उन्होंने यह भी पूछा कि दिल्ली में अशांति फैलाने वालों को फाइनेंस किसने किया। महेश जेठमलानी ने एक्स पर किए गए द्वीट में लिखा- “सच में? CJP लीडरशिप एक होटल में जीत की पार्टी दे रही है! दिल्ली में कई दिनों तक हिंसा होने के बाद, इन तथाकथित यूथ एक्टिविस्ट ने म्यूज़िक चालू किया और डांस करना शुरू कर दिया।” इसके बाद सवाल करते हुए लिखा- “यह एक सीरियस सवाल है। इस पूरे आंदोलन के दौरान ट्रैवल, खाना, रहने की जगह, इक्विपमेंट और लॉजिस्टिक्स का खर्च किसने उठाया?” जेठमलानी ने अपनी बात को दोहराते हुए फिर लिखा- “दिल्ली को उबाल पर रखने वाले लोगों को किसने पैसे दिए?”
Seriously?
The CJP leadership throwing a victory party at a hotel! After Delhi witnessed days of violence, these so-called youth activists switched on the music and began dancing.More serious questions:
Who funded the travel, food, accommodation, equipment and logistics… pic.twitter.com/KSl4GIu0gr— Mahesh Jethmalani (@JethmalaniM) July 27, 2026









