Home समाचार राममय हुआ विश्व, अयोध्या में राममंदिर निर्माण को लेकर प्रवासी भारतीयों में...

राममय हुआ विश्व, अयोध्या में राममंदिर निर्माण को लेकर प्रवासी भारतीयों में भारी उत्साह

SHARE

आज पूरा विश्व राममय दिखाई दे रहा है। राम मंदिर को लेकर सिर्फ अयोध्या या भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में उत्साह है। प्रवासी भारतीय अपने-अपने तरीके से इस ऐतिहासिक और गौरवमयी पल का हिस्सा बनकर अपनी खुशी को व्यक्त कर रहे हैं।संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय समुदाय के सदस्य वॉशिंगटन डीसी में कैपिटल हिल के बाहर जश्न मनाने के लिए एकत्रित हुए। समुदाय के कुछ सदस्यों को पारंपरिक पोशाक में देखा गया, जबकि अन्य लोगों ने पीले और केसरिया रंग के कपड़े पहने हुए थे और वह भगवा झंडे लेकर ‘जय श्री राम’ का जयकारा लगा रहे थे।

उत्सव का मुख्य आकर्षण अयोध्या श्री राम मंदिर झांकी थी, जो यूएस कैपिटल हिल और व्हाइट हाउस के बीच निकाली गई। आयोजकों ने बताया कि समारोह ऐतिहासिक मंदिर निर्माण की शुरुआत का प्रतीक है। कैलिफोर्निया, वाशिंगटन, टेक्सास और फ्लोरिडा जैसे राज्यों में अमेरिका के मंदिरों ने ऐतिहासिक घटना के लिए विशेष कार्यक्रमों की घोषणा की है।

अमेरिका में बसे हिंदुओं के अलावा भारतीय सभ्यता और संस्कृति से प्रभावित अमेरिकी नागरिक भी राम मंदिर के शिलान्यास से खुश और उत्साहित हैं।


अमेरिका मे शंखनाद और दिये जलाकर प्रवासी भारतीय मंदिर निर्माण के जश्न के साथ ही भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं। आप भी देखिए मनमोहक तस्वीरें…




Leave a Reply