Home समाचार समाजवादी पार्टी में वरिष्ठ नेताओं का हो रहा अपमान, प्रदर्शन के दौरान...

समाजवादी पार्टी में वरिष्ठ नेताओं का हो रहा अपमान, प्रदर्शन के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविदास मल्होत्रा को धक्के मार भगाया, देखिए वीडियो

SHARE

समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता किस तरह अपने वरिष्ठ नेताओं का अपमान करते है, इसका एक और सबूत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक प्रदर्शन के दौरान मिला। पूर्व मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता रविदास मल्होत्रा को उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज में धरना स्थल पर धक्का मारकर किनारे कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जब पार्टी की किरकिरी होने लगी तो सपा के नगर अध्यक्ष को सफाई देनी पड़ी।

दरअसल, 12 अगस्त, 2021 को गंदा पानी पीने के कारण कई लोगों के बीमार होने के कारण सपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय में नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया और नगर आयुक्त को हटाने की मांग की। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता रविदास मल्होत्रा भी पहुंचे। वो भी कार्यकर्ताओं का साथ देने के लिए धरना स्थल पर बैठ गए। लेकिन वहां पहले से बैठे लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित को उनका बीच में बैठना रास नहीं आया। उन्होंने मल्होत्रा को धक्के मारना शुरू कर दिया। सपा कार्यकर्ताओं ने अपने वरिष्ठ नेता का किस तरह अपमान किया, उसे आप भी देख सकते हैं।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही समाजवादी पार्टी लोगों के निशाने पर आ गई। लोगों ने पार्टी में वरिष्ठ नेताओं के साथ बर्ताव को लेकर सवाल उठाया। कई लोगों ने कहा कि जब से अखिलेश यादव के हाथों में पार्टी की कमान आयी है, तब से वरिष्ठ नेताओं को किनारे किया जाने लगा है। अब लोग पूछ रहे हैं कि क्या यही है समाजवाद ?

सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना और पार्टी के दवाब बाद सपा के नगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित ने जिस तरह सफाई दी, वो भी कम दिलचस्प नहीं है। उन्होंने अपनी सफाई में जो कुछ कहा, वो वीडियो देखने के बाद किसी के गले के नीचे उतरने वाला नहीं है। सुशील दीक्षित ने रविदास मल्होत्रा के साथ वीडियो जारी कर कहा कि मैं रविदास जी को पहचान नहीं पाया। प्रदर्शन दोपहर के समय किया जा रहा था, ऐसे में वहां गर्मी का माहौल था, जिसके चलते उन्हें चक्कर आ रहा था।

जिस तरह अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव का अपमान करते हुए पार्टी की

Leave a Reply