Home समाचार दुनिया भर में हर्षोल्लास से मनाई गई दिवाली, दुबई में रोशनी से...

दुनिया भर में हर्षोल्लास से मनाई गई दिवाली, दुबई में रोशनी से नहाया बुर्ज खलीफा

SHARE

अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर्व दीपावली देशभर में धूमधाम से मनाई गई। कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले दो साल सादगी भरे त्योहार के बाद इस साल 2022 में देशभर में पूरे धूमधाम और उत्साह के साथ दिवाली मनाई गई। इस दौरान चारों तरफ इमारतें और घर रंग-बिरंगी लाइट और दीयों से रोशन नजर आए। दीपावली के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां बांटकर शुभकामनाएं दीं और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। एक तरफ जहां देश में धूमधाम से दिवाली मनाई गई वहीं विदेशों में भी इसकी धूम रही। आईए देखते हैं विदेशों में किस तरह दिवाई मनाई गई।

संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में नेशनल ऑयल कंपनी मुख्यालय और बुर्ज खलीफा दिवाली के रंगों में जगमगा उठा।

रोशनी के त्योहार दिवाली की पूर्व संध्या पर भारतीय दूतावास ने भारतीय प्रवासी के सहयोग से ताशकंद में भारतीय सांस्कृतिक दल ‘धोद’ और उज़्बेक सांस्कृतिक दल ‘हवास गुरुही’ द्वारा संयुक्त संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया। खचाखच भरे हॉल ने कलाकारों का अभिनंदन किया और कार्यक्रम का आनंद लिया।

आस्ट्रेलिया के सिडनी में सिडनी ओपेरा हाउस दिवाली के असवर पर रोशनी से जगमगा उठा।

क्यूबा में भारतीय दूतावास ने दिवाली के त्योहार पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। प्रवासी भारतीयों ने इसका भरपूर आनंद लिया।

मॉरीशस में रोशनी का त्योहार दिवाली मनाने के लिए भारतीय समुदाय एकजुट होकर मनाया। शाम में अमृत महोत्सव और भारत-मॉरीशस के राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रदर्शन, पटाखों का प्रदर्शन और 75 की प्रतीकात्मक रोशनी बनाई गई।

जापान में रोशनी का त्योहार कुछ अलग अंदाज में मनाया गया। आतिशबाजी, रोशनी और मोमबत्तियों के सुंदर प्रदर्शन ने घाटी को जगमगा दिया। योग, आयुर्वेद, वस्त्र और हस्तशिल्प के माध्यम से भारतीय-जापानी संस्कृति का मिश्रण पेश किया गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बिडेन ने व्हाइट हाउस में दिवाली रिसेप्शन की मेजबानी की। इस दौरान दीया जलाते राष्ट्रपति जो बाइडेन।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दिवाली त्योहार कुछ इस तरह मनाई।

ओमान में भारतीय राजदूत की पत्नी ने भारतीय समुदाय के लोगों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया। उन्होंने मिठाई बांटी, उन्हें और उनके प्रियजनों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

यूक्रेन में भारतीय समुदाय ने अपने यूक्रेनियन दोस्तों और बच्चों के साथ दिवाली मनाई।

लंदन में दिवाली का नजारा कुछ इस तरह दिखा। एक ट्विटर यूजर ने लिखा- पश्चिम लंदन में स्थित मैं अपने घर की बालकनी से रोशनी का त्योहार देख रहा हूं। दिवाली- साल का सबसे महत्वपूर्ण हिंदू उत्सव। दिलचस्प बात यह है कि इस साल की दिवाली ऐतिहासिक है। इसी दिन ब्रिटेन को अपना पहला भारतीय मूल का पीएम मिलता है।

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास के अधिकारियों के परिवार एवं भारतीय समुदाय के लोग दिवाली मनाने के लिए एकत्र हुए। राजदूत औसाफ सईद की पत्नी फरहा सईद ने दीये जलाकर समारोह का नेतृत्व किया।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी दिवाली मनाई। उन्होंने कहा कि हम आज रात ओटावा में जश्न मना रहे हैं। शुभ दिवाली!

Leave a Reply