Home समाचार देश में अब तक दी गईं कोरोना टीके की 13.54 करोड़ से...

देश में अब तक दी गईं कोरोना टीके की 13.54 करोड़ से अधिक खुराक, पिछले 24 घंटे में 1.93 लाख लोग हुए स्वस्थ

SHARE

दुनिया में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोरोना टीके की दी जा चुकी खुराक की संख्या 13.54 करोड़ से अधिक हो गई है। 23 अप्रैल को सुबह सात बजे तक कोविड वैक्सीन की कुल 13,54,78,420 खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 31 लाख से अधिक खुराक दी गई।

देश में आज तक कुल मिलाकर 1,36,48,159 कोरोना मरीज ठीक हुए है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 83.92 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,93,279 कोरोना मरीज ठीक हुए है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3,32,730 नये मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु,गुजरात और राजस्थान सहित 10 राज्यों में नये संक्रमण के 75.01 प्रतिशत मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 67,013 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद 34,254 के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है, जबकि केरल में 26,995 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 24,28,616 हो गई है। यह संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों का 14.93 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल सक्रिय मामलों की संख्या में 1,37,188 मामलों की बढ़ोतरी हुई है। देश के कुल सक्रिय मामलों में पांच राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल का कुल मिलाकर 59.12 प्रतिशत योगदान है।

कोरोना से जुड़ी राष्ट्रीय मृत्यु दर में गिरावट आई है और इस समय 1.15 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 2,263 कोविड मरीजों की मौत हुई है। 10 राज्यों का मौत के नए मामलों में 81.79 प्रतिशत योगदान है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 568 लोगों की जान गई, इसके बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा 306 लोगों की मौत हुई।

पिछले 24 घंटों के दौरान सात राज्यों में कोरोना से किसी रोगी की मौत नहीं हुई है। इन राज्यों के नाम हैं-दमन दीव और दादर नगर हवेली, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, लक्षदीप, नगालैंडऔर अरुणाचल प्रदेश।

Leave a Reply