Home समाचार देश में टीकाकरण की कुल संख्या 15.5 करोड़, स्वस्थ हुए रोगियों की...

देश में टीकाकरण की कुल संख्या 15.5 करोड़, स्वस्थ हुए रोगियों की संख्या हुई 1.56 करोड़

SHARE

देश में कोरोना टीकाकरण अभियान के रूप में अब तक दी गई कोरोना वैक्सीन खुराक की कुल संख्या 15,49,89,635 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 27 लाख से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गईं। अब तक दी गई कुल खुराकों में से दस राज्यों का हिस्सा 67.0 प्रतिशत है। टीकाकरण अभियान के 105वें दिन 30 अप्रैल को 27,44,485 वैक्सीन की खुराक दी गईं।

देश में अब कुल स्वस्थ हुए व्यक्तियों की संख्या 1,56,84,406 है। पिछले 24 घंटों में 2,99,988 रिकवरी के साथ नेशनल रिकवरी रेट 81.84 प्रतिशत है। नये स्वस्थ होने वाले रोगियों में दस राज्यों का 76.09 प्रतिशत हिस्सा है। देश में पिछले 24 घंटों में 19,45,299 जांच की गईं। दैनिक पुष्टि वाले मामलों की संख्या अब 20.66 प्रतिशत पर है।

पिछले 24 घंटों में 4,01,993 नए मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और बिहार सहित दस राज्यों से नए मामलों का प्रतिशत 73.71 है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक दैनिक नए मामले 62,919 दर्ज किए गए हैं। इसके बाद कर्नाटक में 48,296 जबकि केरल में 37,199 नए मामले सामने आए हैं।

देश में कुल सक्रिय मामले 32,68,710 पर पहुंच गये हैं। इसमें अब देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 17.06 प्रतिशत शामिल है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 98,482 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। ग्यारह राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल, राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार में भारत के कुल सक्रिय मामलों का 78.22 प्रतिशत हैं।

इधर मृत्यु दर में कमी दर्ज की गई है और वर्तमान में यह 1.11 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 3,523 मौत हुई हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 828, इसके बाद दिल्ली में 375 और उत्तर प्रदेश में 332 दैनिक मृत्यु दर्ज की गई हैं।

Leave a Reply