Home समाचार देश में अब तक लगाए गए 68.75 करोड़ से अधिक टीके, रिकवरी...

देश में अब तक लगाए गए 68.75 करोड़ से अधिक टीके, रिकवरी रेट 97.44 प्रतिशत पर

SHARE

देश में कोरोना टीकाकरण कवरेज 68.75 करोड़ के पार पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में 25,23,089 वैक्सीन की खुराक देने के साथ अब तक कुल 68,75,41,762 टीके लगाए जा चुके हैं। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में 43,903 रोगियों के स्वस्थ होने से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,21,81,995 हो गई है। इससे स्वस्थ होने की दर 97.44 प्रतिशत हो गई है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 39,948 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से 26,701 नए मामले तो सिर्फ केरल से आए हैं। इसके बाद 4,057 मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। इससे वर्तमान में सक्रिय मामले 4,04,874 हैं। वर्तमान में यह सक्रिय मामले देश के कुल मामलों का 1.23 प्रतिशत हैं।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,10,649 जांच की गई हैं। देशभर में अब तक कुल 53.14 करोड़ जांच की गई हैं। साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम रहते हुए 2.58 प्रतिशत पर बनी हुई है। दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर 2.76 प्रतिशत है।

केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक टीके की 68 करोड़ से अधिक कुल 68,04,93,215 खुराकें उपलब्ध कराई हैं। इसके अलावा 1.44 करोड़ से अधिक खुराकें भेजे जाने के लिए तैयार हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 5.08 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

 

Leave a Reply