Home समाचार कोरोना टीकाकरण 186.72 करोड़ पार, रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत पर

कोरोना टीकाकरण 186.72 करोड़ पार, रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत पर

SHARE

देश में तेज रफ्तार से जारी कोरोना टीकाकरण के कारण अब तक 186.72 करोड़ से अधिक कुल 1,86,72,15,865 टीके लगाए जा चुके हैं। 12 से 14 आयु वर्ग के 2,47,06,692 से ज्यादा बच्चों को पहली खुराक दी जा चुकी है। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 57928041 किशोरों को पहली खुराक और 40600205 किशोरों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

टीकाकरण के कारण देश में सक्रिय मामले कम होकर 11,860 रह गए हैं। सक्रिय मामले अब कुल मामलों के 0.03 प्रतिशत हैं। पिछले 24 घंटों में 928 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,11,701 हो गई है। इससे देश में स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत पर है।

तेज गति से जारी टीकाकरण के कारण कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आ रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,247 नए मामले सामने आएं। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 59 और दिल्ली में 501 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही केरल में मृतकों की संख्या 68,615 और महाराष्ट्र में 1,47,827 पर पहुंच गई है।

पिछले 24 घंटों में देश भर में कुल 4,01,909 कोरोना जांच की गई हैं। देश में अब तक 83.25 करोड़ से अधिक जांच की गई हैं। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.34 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर भी 0.31 प्रतिशत है।

केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक टीके की 192.27 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध कराई हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 20.52 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना शेष है।

Leave a Reply