Home समाचार देश में लगाए गए 180.80 करोड़ से अधिक कोरोना टीके, रिकवरी रेट...

देश में लगाए गए 180.80 करोड़ से अधिक कोरोना टीके, रिकवरी रेट बढ़कर 98.73 प्रतिशत पर

SHARE

देश भर में तेज गति से जारी टीकाकरण के कारण कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आ रही है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के केवल 2,539 नए मामले सामने आएं। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 237 और केरल में 966 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही केरल में 50 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 67,008 और महाराष्ट्र में 1,43,759 पर पहुंच गई है।

इसके साथ देश में वर्तमान में 30,799 एक्टिव मरीज हैं। सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों के 0.07 प्रतिशत हैं।

देश भर में अब तक 180.80 करोड़ से अधिक कुल 1,80,80,24,147 कोरोना टीके लगाए जा चुके हैं। 12-14 आयु वर्ग के 3,00,405 बच्चों को पहली खुराक दी गई है। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 5,61,03,820 किशोरों को पहली खुराक और 3,50,69,122 किशोरों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

देश में स्वस्थ होने की दर 98.73 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 4,491 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4,24,54,546 हो गई है।

पिछले 24 घंटों में कुल 7,17,330 कोरोना जांच की गई हैं। देश भर में अब तक कुल 78.12 करोड़ से अधिक कोरोना जांच की गई हैं। साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.42 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.35 प्रतिशत है।

केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक टीके की 183.24 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध कराई हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 17.32 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना शेष है।

Leave a Reply