Home समाचार देश में अब तक 66 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण, ठीक...

देश में अब तक 66 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण, ठीक होने की दर हुई 97.27 प्रतिशत

SHARE

देश में कोरोना के नए मामलों में गिरावट लगातार जारी है। देश में कोरोना रोगियों की संख्या घटकर 1.41 लाख पर आ गई है। देश में अब तक संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या 1,05,61,608 है और रिकवरी दर 97.27 प्रतिशत पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 11,067 नए रोगी सामने आये हैं, जबकि 13,087 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। इससे कुल सक्रिय मामलों के आंकड़े में 2,114 मामलों की कमी आई है।

कोरोना टीकाकरण के तहत 10 फरवरी के सुबह 8:00 बजे तक 66 लाख से अधिक 66,11,561 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया है। टीकाकरण अभियान के 25वें दिन 9 फरवरी 2021 को 7,990 सत्रों में 3,52,553 लाभार्थियों को टीका लगाया गया था।

नए मामलों का 83.31 प्रतिशत केवल 6 राज्यों से है। केरल में सबसे अधिक 5,214 नए मरीज सामने आए। इसके बाद महाराष्ट्र में 2,515 रोगी मिले, जबकि तमिलनाडु में 469 कोविड मरीजों की पुष्टि हुई।

पिछले 24 घंटों में 94 संक्रमितों की मौत हुई है। 6 राज्यों में नई मौतों का प्रतिशत 80.85 है। महाराष्ट्र में अधिकतम 35 मौतें हुईं। केरल में औसतन रोजाना 19 मौतें होती हैं, जबकि पंजाब में 8 मौतें हुई हैं।

कोरोना संबंधी तकनीकी सवाल technicalquery.covid19@gov.in और अन्‍य सवाल ncov2019@gov.in और @CovidIndiaSeva पर भेजे जा सकते हैं। कोरोना से संबंधित किसी भी प्रश्न का उत्‍तर जानने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर: +91-11-23978046 या 1075 (टोल-फ्री) पर कॉल करें। कोरोना पर राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची इस तरह है-

Leave a Reply