Home समाचार महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटों में सामने आए...

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटों में सामने आए 57 हजार से ज्यादा नए मामले

SHARE

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 57,074 नए मामले दर्ज किए गए। देश बर में पिछले 24 घंटों में एक लाख से अधिक 1,03,558 नए मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र के साथ छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और पंजाब में कोरोना के दैनिक नए मामलों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नए मामलों के 81.90 प्रतिशत इन्हीं आठ राज्यों से दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र 57,074 नए मामलों के साथ सबसे ऊपर है। 5,250 मामलों के साथ छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर है जबकि कर्नाटक में 4,553 नए मामले दर्ज हुए हैं।

देश भर में कुल सक्रिय मामले 7,41,830 तक पहुंच चुके हैं। यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 5.89 प्रतिशत हैं। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 50,233 मामलों की शुद्ध बढोतरी हुई है। पांच राज्यों- महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल और पंजाब में कुल मिलाकर देश के कुल सक्रिय मामलों का 75.88 प्रतिशत है। अकेले महाराष्ट्र में देश के कुल मामलों का लगभग 58.23 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 478 मौतें दर्ज की गई। नई मौतों में आठ राज्यों की भागीदारी 84.52 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 222 मौतें दर्ज की गई जबकि 51 दैनिक मौतों के साथ पंजाब का दूसरा स्थान रहा। 12 राज्यों में पिछले 24 घंटों में कोरोना से एक भी मौत दर्ज नहीं की गई है। ये राज्य हैं- पुद्दुचेरी, लद्दाख (केंद्र शासित प्रदेश), दमन एवं दीव तथा दादर एवं नागर हवेली, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, लक्षद्वीप, मिजोरम, अंडमान एंव निकोबार द्वीप समूह तथा अरूणाचल प्रदेश।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कोविड-19 टीके की खुराकों की कुल संख्या आज 7.9 करोड़ से अधिक हो गई है। 5 अप्रैल सुबह सात बजे तक कुल 7,91,05,163 टीके लगाए जा चुके हैं। टीकाकरण अभियान के 79वें दिन 4 अप्रैल को 16,38,464 टीके लगाए गए। इसके साथ ही भारत की कुल रिकवरी आज 1,16,82,136 पर पहुंच चुकी है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 92.8 प्रतिशत है।

Leave a Reply