Home समाचार कोरोना से ठीक होने की दर बढ़कर हुई 95.83 प्रतिशत, देश में...

कोरोना से ठीक होने की दर बढ़कर हुई 95.83 प्रतिशत, देश में प्रति 10 लाख आबादी पर मृत्‍यु की संख्‍या दुनिया में सबसे कम

SHARE

देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्‍या अब बढ़कर 97,82,669 हो गई है। रिकवरी दर भी अब बढ़कर 95.83 प्रतिशत हो गई है। ठीक हुए मरीजों की संख्‍या और सक्रिय मामलों में अंतर लगातार बढ़ते हुए 95,05,368 हो गया है।

पिछले 24 घंटों में देश में 20,021 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए और इसी दौरान 21,131 नये मरीज ठीक हुए हैं। इस प्रकार सक्रिय मामलों की संख्‍या में कमी दर्ज हुई है। देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या 2,77,301 हो गई है। कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्‍सेदारी घटकर 2.72 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या में 1,389 मामलों की गिरावट दर्ज हुई है।

वैश्विक औसत 10,149 की तुलना में प्रति 10 लाख आबादी पर देश में कोरोना मामलों की संख्‍या दुनिया में सबसे कम 7,397 है। रूस, इंग्‍लैंड, इटली, ब्राजील, फ्रांस और अमेरिका जैसे देशों में प्रति 10 लाख आबादी पर कोरोना मरीजों की संख्‍या बहुत अधिक है।

देश में केरल में 4,905 नये मामले दर्ज हुए हैं। यह संख्‍या सबसे अधिक है। इसके बाद महाराष्‍ट्र में 3,314 और पश्चिम बंगाल में 1,435 नये मामले दर्ज हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 279 लोगों ने जान गंवाई है। महाराष्‍ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक 66 मौत दर्ज हुई। इसके बाद पश्चिम बंगाल 29 और केरल में 25 मरीजों की मौत हुई है।

कोरोना संबंधी तकनीकी सवाल technicalquery.covid19@gov.in और अन्‍य सवाल ncov2019@gov.in और @CovidIndiaSeva पर भेजे जा सकते हैं। कोरोना से संबंधित किसी भी प्रश्न का उत्‍तर जानने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर: +91-11-23978046 या 1075 (टोल-फ्री) पर कॉल करें। कोरोना पर राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची इस तरह है-

Leave a Reply