Home समाचार ‘अग्निवीरों’ के लिए घड़ियाली आंसू बहाने वाले कांग्रेसी महिला पुलिसकर्मियों पर थूक...

‘अग्निवीरों’ के लिए घड़ियाली आंसू बहाने वाले कांग्रेसी महिला पुलिसकर्मियों पर थूक रहे हैं, महिला कांग्रेस अध्यक्ष की शर्मनाक करतूत देखिए

SHARE

मोदी सरकार ने देश की सुरक्षा और युवाओं के हित में अग्निपथ योजना की शुरुआत की है। इसमें अग्निवीरों के लिए तमाम विकल्प और सुविधाएं दी गई हैं। लेकिन कांग्रेस को यह योजना रास नहीं आ रही है। कांग्रेस के नेता इस योजना के खिलाफ युवाओं को भड़का रहे हैं। उनके भविष्य को लेकर तरह-तरह के डर दिखा रहे हैं। वहीं अग्निवीरों के लिए घड़ियाली आंसू बहाने वाले कांग्रेसी पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के साथ किस तरह बर्ताव करते हैं, उसे देखकर हर देशवासी का माथा शर्म से झुक जाएगा। जहां हैदराबाद में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रेणुका चौधरी ने पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ा, वहीं दिल्ली में महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुलिसकर्मियों पर थूकती नजर आईं। 

दरअसल,दिल्ली में मंगलवार (21-06-2022) को कांग्रेस के ‘सत्याग्रह मार्च’ के बीच महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह हिरासत में लिए जाने के दौरान महिला पुलिसकर्मियों पर थूकती हुई नजर आ रही हैं। कांग्रेस नेता की इस हरकत पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा के खिलाफ पुलिसकर्मियों पर थूकने और हमला करने के आरोप में आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मध्य दिल्ली के जंतर मंतर पर सत्याग्रह करने की अनुमति मांगी थी। सत्याग्रह अग्निपथ योजना और ईडी के समक्ष पार्टी नेता राहुल गांधी की उपस्थिति के खिलाफ होना था। जंतर-मंतर पर धरना देने के बजाय प्रदर्शनकारी एआईसीसी मुख्यालय 24 अकबर रोड पर जमा हो गए और धारा 144 सीआरपीसी के तहत लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए जुलूस के रूप में मार्च निकाला। इसलिए क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 18 सांसदों सहित कुल 197 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया था। इस दौरान नेटा डिसूजा ने शर्मनाक हरकत की।

इस पहले नेटा डिसूजा ने स्मृति ईरानी से फ्लाइट में महंगाई को लेकर बदसलूकी की थी। जिसका वीडियो उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था। इसको लेकर कांग्रेस नेताओं ने उनकी खूब तारीफ की थी जबकि उन्हें अपने इस व्यवहार को लेकर आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। नेटा डिसूजा यूथ कांग्रेस केे जरिए राजनीति में आई थीं। फरवरी 2014 से वो महिला कांग्रेस में शामिल हुईं और पिछले ही साल उन्हें महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था।

इस तरह पुलिसकर्मियों पर थूकने की हर कोई निंदा कर रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो दिल्ली भाजपा सचिव इंप्रीत सिंह बख्शी ने पोस्ट किया है। बख्शी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘ये महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा की हरकत है। ये फौजी महिलाओं पर थूक रही हैं, इतनी घटिया, देश विरोधी, सेना विरोधी मानसिकता के कारण ही इनको अध्यक्ष बनाया हुआ है।’


अग्निपथ योजना के नाम पर सेना भर्ती का विरोध कर रही महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा पुलिसकर्मियों पर थूक रही हैं।

Leave a Reply