Home समाचार कांग्रेस के चुनावी वादे को यूजर्स ने लगा दी वाट, देखिए किस...

कांग्रेस के चुनावी वादे को यूजर्स ने लगा दी वाट, देखिए किस तरह सोशल मीडिया पर हो रही है किरकिरी

SHARE

सत्ता से बाहर रहने पर कांग्रेस बौखला गई है। सत्ता में वापसी के लिए पार्टी तरह-तरह के जतन करने की कोशिश कर रही है। उत्तर प्रदेश में मतदाताओं को लुभाने के लिए कांग्रेस लुभावने वादे कर रही है। पार्टी कभी 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का वादा करती है, तो कभी फ्री का चुनावी लॉलीपॉप थमाने की कोशिश करती है। ताजा मामले में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की बेटियों को फ्री स्कूटर और स्मार्ट फोन देने का वादा किया, लेकिन आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि लोगों ने कांग्रेस के इस चुनावी वादे पर सोशल मीडिया पर वाट लगा दी। लोग कांग्रेस को निशाना बना रहे हैं। यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या यह वादा भी किसानों की लोन माफी की तरह ही पूरा किया जाएगा जो अभी तक नहीं हो पाया है। आप भी देखिए लोग सोशल मीडिया पर किस तरह कांग्रेस को निशाना बना रहे हैं-

Leave a Reply