Home समाचार इलेक्शन त्रिपुरा में है और भाई साहब कश्मीर घूम रहे हैं- देखिए...

इलेक्शन त्रिपुरा में है और भाई साहब कश्मीर घूम रहे हैं- देखिए किस तरह ट्रोल हो रहे हैं राहुल गांधी

SHARE

त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए 16 फरवरी को मतदान हुआ। लेकिन इस बार राज्य में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नजर नहीं आए। इसी बीच जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में स्कीइंग करते राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी के चुनाव प्रचार में शामिल ना होकर कश्मीर के गुलमर्ग छुट्टी मनाने पर लोग तंज कस रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर मजाक कर रहे हैं कि त्रिपुरा में इलेक्शन है और भाई साहब कश्मीर घूम रहे हैं। इतना ही नहीं जिस त्रिपुरा में पिछले चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो गया था वहां ध्यान ना देने पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि बीजेपी का सबसे बड़ा ब्रांड एंबेसडर तो राहुल गांधी है। आप भी देखिए लोग किस तरह से सोनिया गांधी के बेटे का मजाक उड़ा रहे हैं…

Leave a Reply