Home विशेष उत्साह व जोश में ‘मोदीमय’ हुआ चीनी मीडिया

उत्साह व जोश में ‘मोदीमय’ हुआ चीनी मीडिया

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच वुहान शहर में हो रही अनौपचारिक शिखर वार्ता को लेकर चीन की मीडिया में जबरदस्त उत्साह और जोश है। चीनी समाचार पत्रों को राष्ट्रपति शी चिंनपिंग से कहीं अधिक भारत के प्रधानमंत्री से उम्मीदें हैं। चीन की मीडिया उम्मीद कर रही है कि इस शिखर वार्ता से भारत और चीन के रिश्तों  में एक नये युग की शुरुआत होगी।

चीन की मीडिया में प्रधानमंत्री मोदी पर विशेष लेख और समाचार तस्वीरों के साथ प्रकाशित किए गये हैं। एक साम्यवादी राष्ट्र, चीन के समाचार पत्रों का भारत के प्रधानमंत्री के लिए मोदीमय हो जाना एक सुखद आश्चर्य है, वह भी उस विवाद के बाद, जिसमें भारत की सेना ने चीन की सेना को डोकलाम पर रोक ही नहीं दिया, बल्कि पीछे जाने के लिए मजबूर कर दिया था। आइये, मोदीमय हुए चीन के समाचार पत्रों पर एक नजर डालते हैं-

चीन का प्रतिष्ठित China Daily आशाओं से भरे हुए लेख में लिखता है कि प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा से दोनों देशों के रिश्तों में एक जबरदस्त सुधार होने की संभावना है। भारत के तिरंगे और चीन के राजकीय निशान की तस्वीर के साथ यह लेख प्रकाशित किया है। 

चीन की सरकार के मुखपत्र माने जाने वाले Global Times ने भारतीय हाथी और चीन के पांडा को एक दूसरे से हाथ मिलाते हुए कार्टून के साथ  लेख प्रकाशित किया है। लेख कहता है कि भारतीय प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शी चिनपिंग के साथ हो रही अनौपचारिक शिखर वार्ता से भारत-चीन के रिश्तों में एक नये युग की शुरुआत होगी। इस नये युग की शुरुआत करने के पीछे के कारणों पर भी विस्तार से चर्चा है।

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की हाथ मिलाते हुए तस्वीर के साथ New China ने भारत में चीन के राजदूत के हवाले से खबर प्रकाशित की है। रिपोर्ट कहती है कि प्रधानमंत्री मोदी के इस अनौपचारिक शिखर वार्ता से दोनों देशों के बीच व्यापार और एकता अधिक मजबूत होगी।

चीन के प्रभावशाली समाचार पत्र Xinhua ने प्रधानमंत्री मोदी और शी जिनपिंग की वार्ता से भारत-चीन के संबंधों को मिलने वाली सकारात्मक दिशा पर  विशेष लेख प्रकाशित किया है।

China Daily ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से दोनों देशों के व्यापार पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव की खबर को Business पेज पर प्रकाशित किया है।

चीनी सरकार के मुखपत्र  Global Times ने भी प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से दोनो देशों के व्यापारिक संबधों पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की खबर Business पेज पर प्रकाशित की है।प्रधानमंत्री मोदी की चीन यात्रा ने चीन में एक नई आशा का संचार कर दिया है।

Leave a Reply