दिल्ली शराब घोटाले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के 20 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी के बाद आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सीबीआई ने पंद्रह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें से नंबर एक आरोपी मनीष सिसोदिया हैं तो वहीं नबंर 11 पर दिनेश अरोड़ा का नाम है। दिनेश अरोड़ा को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ अरोड़ा की फोटो सामने आ चुकी है।
दिनेश अरोड़ा को लगा था की सोशल मीडिया से Manish Sisodia और Arvind Kejriwal के साथ वाली फोटो डिलीट कर देगा तो बच जायेगा
बहुत पुराना रिश्ता है pic.twitter.com/2YVLtAzmjp— Rajeev Chaudhary (@Rajeev08217396) August 20, 2022
दरअसल सीबीआई दिनेश अरोड़ा की तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक सीबीआई दिनेश अरोड़ा तक नहीं पहुंच पाई है। कहा ये भी जा रहा है कि दिनेश अरोड़ा कहीं विदेश न भाग गया हो। FIR के अनुसार दिनेश अरोड़ा पर आरोप है कि वो शराब व्यापारियों से कमीशन लिया करता था और इसके बदले में लाइसेंस दिया जाता था। दिनेश अरोड़ा की पहुंच सरकार में काफी अंदर तक दिखती है। अरोड़ा की कई फोटो इस वक्त सोशल मीडिया पर तैर रही है।
जाँच शुरू होते ही ये फ़ोटो सोशल मीडिया से ग़ायब हो गयी हैं , ये @msisodia और @ArvindKejriwal को दिखाने के लिए ही सम्भाल कर रखी हैं
ये हैं दोषी न० 11 आज की fir में
नाम है दिनेश अरोड़ा
जब से CBI जाँच शुरू हुई ये महोदय देश छोड़ कर चले गए हैं
कैश कलेक्शन ये जनाब ही करते थे pic.twitter.com/T8ABl9Yf7J— Parvesh Sahib Singh (@p_sahibsingh) August 19, 2022
दिल्ली में बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने केजरीवाल के साथ दिनेश अरोड़ा की तस्वीर शेयर करते हुए सवाल किया, “अरविंद केजरीवाल जी ये तो वही दिनेश अरोड़ा है जिसका नाम आज वाली FIR में दर्ज है। कौन है ये? आपका और मनीष सिसोदिया का क्या रिश्ता है इसके साथ ? यह पिछले डेढ़ महीने से फ़रार है; आप CBI की मदद कीजिए और बताइए कि ये कहाँ छुपा हो सकता है।”
•@ArvindKejriwal जी ये तो वही दिनेश अरोड़ा है जिसका नाम आज वाली FIR में दर्ज है। कौन है ये? आपका और @msisodia का क्या रिश्ता है इसके साथ? यह पिछले डेढ़ महीने से फ़रार है; आप CBI की मदद कीजिए और बताइए कि ये कहाँ छुपा हो सकता है pic.twitter.com/Ved7jKmULa
— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) August 19, 2022
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिनेश अरोड़ा की कई फोटो को ट्वीट करके सवाल पूछा है। उन्होंने लिखा, “केजरीवाल जी…आरोपी नंबर 11 दिनेश अरोड़ा के साथ आपका क्या रिश्ता है? वह आप के लिए क्या करता है? आरोपी नंबर 1 मनीष सिसोदिया देर रात मीटिंग के लिए अपने बार क्यों जा रहे थे? उन्हें आपके आवास पर क्यों आमंत्रित किया गया था? शराब घोटाले में उनकी क्या भूमिका थी? किसके इशारे पर ?”
Kejriwal ji…
What is your rishta with accused no 11 Dinesh Arora?
What does he do for AAP?
Why was accused no1 Manish Sisodia going for late night meetings to his bar?
Why was he invited to your residence ?
What was his role in the Liquor scam? At whose behest ? pic.twitter.com/9pGmFMwqPp
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) August 20, 2022