Home समाचार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना ठीक हुए 3 लाख से...

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना ठीक हुए 3 लाख से अधिक लोग, अब तक दी गई 16.54 करोड़ टीके की खुराक

SHARE

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 3,00,732 मरीज ठीक हुए हैं। देश में अब तक कुल 1,62,93,003 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ राष्ट्रीय रिकवरी दर 81.77 प्रतिशत हो गई है। देश भर में कोरोना की होने वाली जांचों की संख्या 29.16 करोड़ से अधिक हो गईं। अभी तक 29,16,47,037 जांचे की जा चुकी हैं।

पिछले 24 घंटों में 3,68,147 नए मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और बिहार सहित दस राज्यों की नए मामलों में 73.78 प्रतिशत भागीदारी है। महाराष्ट्र ने सबसे अधिक 56,647 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 37,733 मामलों के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर जबकि 31,959 नए मामलों के साथ केरल तीसरे स्थान पर है।

देश में कुल सक्रिय मामले 34,13,642 तक पहुंच चुके हैं। अब यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 17.13 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 63,998 मामलों की शुद्ध बढोतरी दर्ज की गई है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और बिहार सहित 12 राज्यों की भारत के कुल सक्रिय मामलों के 81.46 प्रतिशत में भागीदारी है।

पिछले 24 घंटों में, 3,417 मौतें दर्ज की गईं। नई मौतों के 74.54 प्रतिशत में 10 राज्यों की भागीदारी है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 669 मौतें दर्ज की गईं जबकि इसके बाद दिल्ली में 407 और उत्तर प्रदेश में 288 मौतें हुईं। राष्ट्रीय मृत्यु दर में लगातार गिरावट देखी जा रही है और वर्तमान में यह 1.10 प्रतिशत है।

भारत सरकार ने अब तक राज्यों को लगभग 16.54 करोड़ टीके की खुराक दी हैं। इसमें से बर्बादी सहित कुल खपत 15,79,21,537 खुराक हैं। अब भी राज्यों के पास कोविड टीके की 75 लाख से अधिक खुराक उपलब्ध हैं। इसके अलावा अगले तीन दिनों में राज्योंको 59 लाख से अधिक खुराक मिलेगी।

 

Leave a Reply