Home समाचार CAA की तर्ज पर किसानों के बहाने भारत और प्रधानमंत्री मोदी के...

CAA की तर्ज पर किसानों के बहाने भारत और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कौन चला रहा है अभियान, देखिए हैरान करने वाला वीडियो

SHARE

नागरिकता संशोधन कानून ( सीएए ) के खिलाफ प्रदर्शन के समय जिस तरह से ‘हिंदुओं की कब्र खुदेगी’ ‘हिंदुओं से आजादी’ के नारे लगाए गए थे उसी तरह से किसान आंदोलन के दौरान ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगाए गए। जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए खेती के अलावा कृषि से जुड़े अन्य क्षेत्रों के विकास पर जोर दिया है। मोदी सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठा चुकी है। मोदी सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए कई ऐसी पथ प्रदर्शक और क्रांतिकारी योजनाएं शुरू कीं, जिनमें देश को बदलने और जमीनी स्तर पर बदलाव लाने की क्षमता है। पिछले 6 वर्षों में किसानों के कल्याण के लिए इतना कुछ किया गया है, जो 70 वर्षों में नहीं हुआ। फिर भी आजादी के बाद से किसानों की जरूरतों पर ध्यान ना देने वाली कांग्रेस आज उन्हें भड़काने का काम कर रही है। कांग्रेस के शह पर किसान आंदोलन में खालिस्तान समर्थन जुटे हुए हैं। देश विरोधी नारे लगाए जा रहे हैं। किसान आंदोलन में शामिल लोग ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि CAA की तर्ज पर किसानों के बहाने भारत और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कौन चला रहा है अभियान?

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply