Home नरेंद्र मोदी विशेष PM Modi के नेतृत्व में कोरोना में बेहतर हुआ प्रबंधन, ब्लूमबर्ग की...

PM Modi के नेतृत्व में कोरोना में बेहतर हुआ प्रबंधन, ब्लूमबर्ग की कोविड रैंकिंग में INDIA की बड़ी छलांग, प्रभावशाली देशों की ग्लोबल रेंकिंग में भारत का विश्व में शंखनाद

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तो विकास के नित-नए सोपान तय कर ही रहा है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक पीएम मोदी का संकल्प ‘सबका साथ, सबका विकास’ साकार होता दिख ही रहा है। विदेशों तक में भारत के प्रभाव, प्रबंधन और पराक्रम का चतुर्दिक डंका बज रहा है। ब्लूमबर्ग की कोविड रेसीलियंस रैंकिंग (Covid Resilience Ranking) में इंडिया ने बड़ी छलांग लगाई है। उधर, ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक लॉवी इंस्टीट्यूट की ताजा रैंकिंग में भारत को विश्व का चौथा प्रभावशाली देश माना गया है। प्रधानमंत्री मोदी के राज में दुनियाभर में देश की साख मजबूत हुई है। 

ब्लूमबर्ग की कोविड रेसीलियंस रैंकिंग में भारत की स्थिति बेहतर
कोरोना महामारी के दौरान दुनिया के अच्छे और खराब देशों की सूची में भारत ने बेहतर प्रदर्शन किया है। ब्लूमबर्ग की कोविड रेसीलियंस रैंकिंग (Covid Resilience Ranking) में इंडिया ने बड़ी छलांग लगाई है। इस रैंकिंग से इस बात का पता चलता है कि देश में सामाजिक और आर्थिक परेशानी के बीच कोरोना वायरस संक्रमण को प्रभावी तरीके से नियंत्रित किया जा रहा है। इस लीग टेबल में विश्व की 53 अर्थव्यवस्थाओं का आकलन कोरोना कंटेनमेंट जोन, इकोनॉमी और अन्य पहलुओं के आधार पर किया गया।

26वीं रेंक : कोरोना वायरस संक्रमण को प्रभावी तरीके से नियंत्रित किया गया
कोरोना महामारी के दौरान विश्व में सबसे अच्छे और खराब स्थानों की सूची में भारत की रेटिंग बेहतर है। ब्लूमबर्ग की कोविड रिसीलियंस रैंकिंग में भारत की स्थिति बेहतर है। इस साल अप्रैल-मई में कोरोना की दूसरी लहर से भारत में हालात खराब हो गए थे। इसके बावजूद ब्लूमबर्ग की इस रैंकिंग में मंथली स्नेपशॉट के अनुसार भारत का स्थान 26वें पायदान पर है। भारत ने सारे इंडीकेटर में बेहतर प्रदर्शन किया है। वैक्सीनेशन में तेजी लाकर हम टॉप-20 में शामिल हो सकते हैं। यह दर्शाता है कि देश में सामाजिक और आर्थिक परेशानियोंं के बीच भी कोरोना वायरस संक्रमण को बेहद प्रभावी तरीके से नियंत्रित किया जा रहा है।Fourth Rank  : पावर इंडेक्स में दुनिया के भारत चौथा सबसे प्रभावशाली देश
दूसरी ओर, लॉवी इंस्टीट्यूट ने एशिया पावर इंडेक्स में भारत दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में चौथे स्थान पर है। भारत को एशिया की मध्य शक्ति के रूप में दर्शाया गया है। यह खुलासा ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी स्थित लॉवी इंस्टीट्यूट ने एशिया पावर इंडेक्स 2021 रिपोर्ट में हुआ है। इसमें 26 देशों की सूची जारी की गई है, जिसमें पहले नंबर पर अमेरिका, दूसरे पर चीन, तीसरे पर जापान और चौथे नंबर पर भारत है।टॉप 10 : रक्षा नेटवर्क और आर्थिक संबंधों में भारत का विश्व में शंखनाद
रक्षा नेटवर्क के मामले में भारत सातवें और आर्थिक संबंधों के मामले में आठवें स्थान पर है। वहीं, अर्थ व्यवस्था में रिकवरी के मामले में भारत 2030 के लिए आर्थिक पूर्वानुमान करीब दो साल और कम हो गए हैं। उधर, इस बार लॉवी इंस्टीट्यूट की वैक्सीन डिप्लोमेसी की कसौटी पर अमेरिका ने चीन से दोगुना मदद कर बाजी मार ली है। टॉप 10 : फ्लाइट कैपिसिटी रिकवरी इंडिकेटर में हमारी ऊंची उड़ान
इस कोविड रेसीलियंस रैंकिंग में 12 इंडिकेटर के आधार पर राष्ट्रों का आकलन किया गया है। इनमें भारत की रैंकिंग में सबसे अहम योगदान नवंबर में दुनिया के कई देशों से वैक्सीनेटेड नागरिकों के लिए अपनी सीमाओं को फिर खोलने के फैसले को लेकर रहा। इसी माह में फ्लाइट क्षमता को बढ़ाकर फिर से 2019 के स्तर तक पहुंचाने की रही। इससे लोगों को बिजनेस और यात्रा दोबारा से शुरू करने में मदद मिली। इसकी बदौलत भारत अब फ्लाइट कैपिसिटी रिकवरी इंडिकेटर में टॉप 10 की सूची में शामिल है। भारत में नवंबर-दिसंबर में प्रति व्यक्ति संक्रमण की दर कम रही है। इसके अनुसार 1 लाख लोगों में से सिर्फ 23 लोग ही संक्रमित हैं। वहीं वित्तीय वर्ष 2022 में जीडीपी को लेकर 9.5% का अनुमान विश्व में सबसे अधिक है जो कि अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर संकेत है। 

129.54 करोड़ वैक्सीन : भारत में अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर लौट रही है
भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट के बाद अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर लौट रही है । वहीं शुरुआत में धीमी रही कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार में भी तेजी आई है। अब तक 129.54 करोड़ वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा बेहतर इम्युनिटी भी कोविड-19 संक्रमण में गिरावट का एक प्रमुख कारण रहा है।

ओमिक्रॉन नए वैरिएंट की दस्तक के बाद भी अभी हालात सामान्य
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने जरूर कुछ राज्यों में दस्तक दी है। भारत में कोरोना महामारी को लेकर हालात अब सामान्य हैं। देश के ज्यादातर राज्यों में कोविड-19 प्रतिबंधों को धीरे-धीरे हटा दिया गया है। मॉल, रेस्टोरेंट, सिनेमा और बार फिर से खुल गए हैं। ज्यादातर ऑफिस के खुलने के बाद कर्मचारी अब काम पर लौटने लगे हैं। हालांकि ओमिक्रॉन वेरिएंट के सामने आने के बाद अथॉरिटी ने एयरपोर्ट पर फिर से सख्ती बढ़ा दी है। विदेशों से आने वाले नागरिकों के लिए कोविड-19 टेस्ट, क्वारंटाइन और होम आइसोलेशन जैसे नियमों को अनिवार्य कर दिया गया है।30 के लिए आर्थिक पूर्वानुमान करीब दो साल और कम हो गए हैं। उधर, इस बार लॉवी इंस्टीट्यूट की वैक्सीन डिप्लोमेसी की कसौटी पर अमेरिका ने चीन से दोगुना मदद कर बाजी मार ली है।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की तमाम रैंकिंग में सुधार हुआ है। नजर डालते हैं ग्लोबल रैंकिंग में भारत की कुछ अहम उपलब्धियों पर…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर और महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश की बागड़ोर संभालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने 70 वर्षों की नीतिगत जड़ता को खत्म करते हुए हर क्षेत्र में रिफॉर्म और इनोवेशन को बढ़ावा दिया। यहां तक कि कोरोना महामारी के दौरान भी सुधार का प्रयास जारी रखा। इसका परिणाम है कि दुनियाभर में देश की साख मजबूत होने से वैश्विक स्तर पर भारत की तमाम रैंकिंग में सुधार हो रहा है। व‌र्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रोपर्टी आर्गनाइजेशन (डब्ल्यूआइपीओ) की ओर से  जारी ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2021 में भारत दो पायदान की छलांग लगाकर 46वें स्थान पर पहुंच गया। डब्ल्यूआइपीओ के मुताबिक यह रैंकिंग सरकारी और निजी शोध संस्थानों द्वारा शानदार काम और बेहतर स्टार्टअप इकोसिस्टम का प्रमाण है। परमाणु ऊर्जा विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, बायोटेक्नोलाजी विभाग एवं अंतरिक्ष विभाग जैसे विभागों ने भारत के नेशनल इनोवेशन इकोसिस्टम को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।

संगठन का दावा है कि इस रिपोर्ट से दुनियाभर के देशों की सरकारों को अपने यहां नवाचार बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसका मूल उद्देश्य नए विचारों और तकनीकों को सामाजिक व आर्थिक बदलावों के लिए इस्तेमाल करना है। मोदी सरकार के पिछले सात साल में भारत ने इस सूचकांक में जबरदस्त तरक्की की है। 2015 में जहां भारत का जीआईआई 81 था, वहीं 2021 में यह 46वें पायदान पर पहुंच गया है। यह सुधार स्टार्टअप के लिए अनुकूल माहौल बनाने सरकारी और निजी संगठनों की ओर से शोध पर जोर दिए जाने से आया है। देश का नीति आयोग विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार लाने के लिए अथक प्रयास कर रहा है। आयोग ने वैश्विक रैंकिंग में भारत की स्थिति की निगरानी और मूल्यांकन पर निरंतर जोर दिया है, जिसमें जीआईआई भी शामिल है।

मोदी सरकार के सुधारों की वैश्विक मान्यता

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में लगातार सुधार
         वर्ष          रैंकिंग
       2021           46
       2020           48
       2019           52
       2018           57
       2017           60
       2016           66
       2015           81

 

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में भारत की साख विश्व में काफी तेजी से बढ़ी है और भारत हर एक क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 

भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे आकर्षक मैन्‍युफैक्‍चरिंग हब

अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए भारत दुनिया का दूसरा सबसे आकर्षक मैन्‍युफैक्‍चरिंग हब बन गया। रियल एस्टेट कंसल्‍टेंट कुशमैन एंड वेकफील्ड के मुताबिक, ग्‍लोबल मैन्‍युफैक्‍चरिंग रिस्‍क इंडेक्‍स- 2021 में चीन के बाद भारत दूसरे स्थान पर पहुंच गया। पिछले साल की रिपोर्ट में अमेरिका दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर था। इस रैंकिंग से पता चलता है कि अमेरिका और एशिया-प्रशांत क्षेत्र की तुलना में मैन्‍युफैक्‍चरर भारत को ज्‍यादा पसंद कर रहे हैं। यह इंडेक्‍स यूरोप, अमेरिका और एशिया-पैसेफिक (एपीएसी) के 47 देशों में से ग्‍लोबल मैन्‍युफैक्‍चरिंग के लिए आकर्षक या प्रॉफिटेबल डेस्टिनेशन की रैंकिंग करता है। 

ग्‍लोबल मैन्‍युफैक्‍चरिंग रिस्‍क इंडेक्‍स में अप्रत्याशित सुधार 

          सात साल में 22 स्थानों की छलांग
            वर्ष      भारत की  रैंकिंग
            2021                 2
            2014              24

भारत की व्यापार सुविधा रैंकिंग में 11.83 प्रतिशत अंक की उछाल

कोरोना काल में अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए मोदी सरकार ने नीतिगत बदलाव के साथ कई प्रोत्साहन योजनाओं को लागू किया। इसके तहत सीमा शुल्क विभाग सहित विभिन्न विभागों ने व्यापार को सरल और सुविधाजनक बनाने के लिए कई सुधार किए, जिसका असर वैश्विक स्तर पर देखने को मिला। इन सुधारों की वजह से भारत की व्यापार सुविधा रैंकिंग बेहतर हुई। वित्त मंत्रालय के मुताबिक डिजिटल एवं टिकाऊ व्यापार सुविधा पर संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक सर्वेक्षण में भारत की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ। भारत ने 2021 के सर्वेक्षण में 90.32 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि इससे पहले 2019 में उसे 78.49 प्रतिशत अंक मिले थे। दुनिया भर की 143 अर्थव्यवस्थाओं के मूल्यांकन के बाद 2021 के सर्वेक्षण में भारत की स्थिति पारदर्शिता, संस्थागत व्यवस्था और सहयोग, कागज रहित व्यापार सहित कई लिहाज से बेहतर हुई।

सर्वेक्षण में कहा गया कि दक्षिण एवं दक्षिण पश्चिम एशिया क्षेत्र (63.12 प्रतिशत) और एशिया प्रशांत क्षेत्र (65.85 प्रतिशत) की तुलना में भारत का प्रदर्शन बेहतर रहा। भारत का समग्र स्कोर भी फ्रांस, ब्रिटेन, कनाडा, नॉर्वे, फिनलैंड आदि कई ओईसीडी देशों के मुकाबले अधिक पाया गया और उसका समग्र स्कोर यूरोपीय संघ के औसत स्कोर से अधिक है। भारत ने पारदर्शिता सूचकांक के लिए 100 प्रतिशत और व्यापार में महिलाओं की भागीदारी संबंधी घटक में 66 प्रतिशत स्कोर हासिल किया। यूएनईएससीएपी द्वारा डिजिटल एवं टिकाऊ व्यापार सुविधा पर वैश्विक सर्वेक्षण हर दो साल में जारी किया जाता है। यह सर्वेक्षण काफी महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि कारोबारी उच्च स्कोर देखकर किसी देश में निवेश का फैसला करते हैं।

                व्यापार सुविधा पर UN का वैश्विक सर्वेक्षण-2021

                       भारत के स्कोर में महत्वपूर्ण सुधार
संकेतक   वर्ष 2019 वर्ष 2021 प्रतिशत वृद्धि
पारदर्शिता       93.33%      100%        6.67
औपचारिकताएं       87.5%        95.83%        8.33
संस्थागत व्यवस्था एवं सहयोग     66.67%         88.89%     22.22
कागज रहित व्यापार       81.48%        96.3%        14.82
सीमा पार कागज रहित व्यापार      55.56%      66.67%      11.11

             मोदी राज में भारत की व्यापार सुविधा रैंकिंग में सुधार   

            सात साल में 26.88 प्रतिशत अंक की छलांग
                वर्ष                   प्रतिशत अंक
            2021                 90.32
            2019                 78.49
            2017                 67.74
            2015                 63.44  

विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट में भारत की स्थिति सुधरी

संयुक्त राष्ट्र की विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट-2021 में भारत को 139वां स्थान मिला। वर्ष 2019 में भारत 140वें पायदान पर था। संयुक्त राष्ट्र स्थायी विकास उपाय नेटवर्क की ओर से जारी रिपोर्ट में कोरोना और उससे लोगों पर पड़ने वाले असर पर ध्यान केंद्रित किया गया। सूची में अमेरिका को 19वां और पाकिस्तान को 105वां स्थान मिला।

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में 63वें स्थान पर पहुंचा भारत
विश्वबैंक की कारोबारी सुगमता पर संशोधित रैंकिंग में भारत ने चीन को नीचे धकेल दिया। कारोबारी सुगमता की संशोधित रैंकिंग में भारत 14 पायदान की छलांग लगाकर 63वें स्थान पर पहुंच गया। भारत ने पिछले पांच साल (2014- 2019) में 79 पायदान की छलांग लगायी। विश्वबैंक की संशोधित रिपोर्ट में चीन की रैंकिंग सात अंक गिरकर 85वें स्थान पर पहुंच गई। इसके पहले चीन के साथ कई देशों के गलत आंकड़े पेश करने पर अगस्त 2020 में विश्वबैंक ने अक्टूबर 2020 में आने वाली रैंकिंग लिस्ट पर रोक लगा दी थी।

क्लाइमेट चेंज इंडेक्स के टॉप 10 परफॉर्मर में भारत
ग्लोबल क्लाइमेट चेंज परफॉर्मेंस इंडेक्स में भारत टॉप 10 में शामिल है। पेरिस जलवायु समझौते की पांचवीं वर्षगांठ पर जारी एक रिपोर्ट के अनुसार क्लाईमेट चेंज परफारमेंस इंडेक्स (सीसीपीआई)-2021 में भारत टॉप 10 देशों में स्थान पाने में सफल रहा। इंडेक्स में भारत दसवें स्थान पर रहा। मोदी सरकार बनने के समय साल 2014 में भारत 31वें स्थान पर था। इस ग्लोबल क्लाइमेट चेंज इंडेक्स में चीन और अमेरिका भारत से पीछे हैं। चीन 33वें पायदान पर है जबकि अमेरिका सूची में सबसे नीचे है। रिपोर्ट के अनुसार शीर्ष दस में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने में कोई भी देश नाकाम रहा। चौथे पर स्वीडन, पांचवें पर यूके, छठे पर डेनमार्क, सातवें पर मोरक्को, आठवें पर मोरक्को, नौवे पर चिली तथा दसवें पर भारत रहा।

विश्व डिजिटल प्रतिस्पर्धा रैंकिंग में चार पायदान की छलांग
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व डिजिटल प्रतिस्पर्धा रैंकिंग में भारत का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। डिजिटल प्रतिस्पर्धा के मामले में भारत ने चार पायदान की छलांग लगायी। भारत अब 44 वें स्थान पर पहुंच गया है। आईएमडी की विश्व डिजिटल प्रतिस्पर्धात्मकता रैकिंग 2019 के अनुसार, भारत 2018 में 48वें स्थान से आगे बढ़कर 2019 में 44वें पर पहुंच गया। भारत ने सभी कारकों ज्ञान, प्रौद्योगिकी और भविष्य की तैयारी के मामले में काफी सुधार दर्ज किया है। अमेरिका इस लिस्ट में पहले स्थान पर है।

विश्व यात्रा पर्यटन प्रतिस्पर्धा सूचकांक में छह पायदान की छलांग
वैश्विक यात्रा एवं पर्यटन प्रतिस्पर्धा सूचकांक 2019 में छह पायदान की छलांग लगाकर भारत 34वें स्थान पर पहुंच गया है। वर्ष 2017 में भारत 40वें स्थान था, जबकि सन 2013 में 65वें स्‍थान पर था। मोदी सरकार के दौरान रैंकिंग में भारत ने 31 पायदान की छलांग लगाई है। विश्व आर्थिक मंच की रिपोर्ट के अनुसार इसकी वजह प्राकृतिक और सांस्कृतिक संसाधन के मामले में भारत का समृद्ध होना और कीमत के लिहाज से बेहद प्रतिस्पर्धी होना है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत दक्षिण एशिया में सबसे प्रतिस्पर्धी यात्रा-पर्यटन अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

वैश्विक आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक में 26वीं पायदान पर
मोदी राज में वैश्विक आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक (Economic Freedom Of the World Ranking) 2021 के सूचकांक में, भारत 56.5 अंकों के साथ, एशिया-प्रशांत देशों के बीच मध्य स्थान पर; 40 देशों में से 26 वें स्थान पर आया।  यद्यपि इसका समग्र स्कोर अपरिवर्तित है, लेकिन व्यावसायिक स्वतंत्रता में सुधार किए गए थे। न्यायिक प्रभावशीलता और अन्य अंकों में गिरावट से इसकी भरपाई हुई।

ग्लोबल कंज्यूमर कॉन्फिडेंस सर्वे में टॉप पर भारत
मोदी राज में भारत वैश्विक उपभोक्ता विश्वास (ग्लोबल कंज्यूमर कॉन्फिडेंस) 2019 सर्वे में पहले पायदान पर है। नेल्सन के सर्वे के अनुसार भारत में वैश्विक उपभोक्ता विश्वास सबसे ज्यादा है। इस सर्वे के परिणाम दर्शाते हैं कि भारत में उपभोक्ता का विश्वास दो साल के शीर्ष पर है। नेल्सन के इस सर्वे में 64 देशों के 32 हजार उपभोक्ताओं ने हिस्सा लिया। भारत कंज्यूमर कॉन्फिडेंस इंडेक्स (CCI) में 133 अंकों के साथ पहले पायदान पर है। सर्वे में 131 अंकों के साथ फिलीपिंस दूसरे और 127 अंकों के साथ इंडोनेशिया तीसरे पायदान पर है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनियाभर में भारत की साख मजबूत हुई है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की तमाम रैंकिंग में सुधार हुआ है। अब आईटीयू ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी इंडेक्स 2020 में 37 स्थान की छलांग लगाकर भारत 10वें स्थान पर पहुंच गया है। ग्‍लोबल साइबर सिक्‍योरिटी इंडेक्‍स में भारत इससे पहले 47वें स्‍थान पर था। इंटरनेशनल टेलिकम्युनिकेशन यूनियन की तरफ से जारी GCI 2020 के अनुसार साइबर सिक्योरिटी के मामले में भारत को 100 में से 97.5 अंक मिले हैं। पूरे एशिया प्रशांत क्षेत्र में भारत चौथे स्थान पर है, एशिया प्रशांत क्षेत्र में दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, मलेशिया और जापान भारत से आगे है। चीन और पाकिस्‍तान भारत से काफी पीछे है। संयुक्‍त राष्‍ट्र की ओर से की गई इस स्‍टडी में चीन 33वें और पाकिस्‍तान 79वें स्‍थान पर है।

Leave a Reply