Home समाचार आखिरकार, कांग्रेस को भ्रष्टाचार पर अपनी गलती माननी पड़ी

आखिरकार, कांग्रेस को भ्रष्टाचार पर अपनी गलती माननी पड़ी

SHARE

देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर आजकल सक्रियता बढ़ा ली है, एक पुरानी पार्टी अपने अंदर उर्जा भरने का काम कर रही है। कांग्रेस हर मुद्दे पर त्वरित Tweets करती है, तमाम तरह के सवाल पूछती है, लेकिन अपने पिछले कर्मों का हिसाब नहीं देती है। आजकल, राहुल बाबा की कांग्रेस सवाल पूछने के जाल में ऐसा फंसती है कि उसके कर्मों का पिछला हिसाब-किताब अपने आप ही जनता के सामने आ जाता है।

आइए, आपको उन चुंनिदा Tweets के बारे में बताते हैं, जिसके माध्यम से कांग्रेस ने सरेआम गलती मानी कि वह ही देश में भ्रष्टाचार की जड़ों में है।

कांग्रेस की गलती -1 पीएनबी, रोटोमैक और ओबीसी (ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स) घोटाला सामने आने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरने के लिए 26 फरवरी को Tweet किया, लेकिन इस Tweet के जाल में कांग्रेस खुद ही उलझ गई। पहले पार्टी ने ओबीसी घोटाले को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए Tweet किया, मगर जैसे ही पता चला कि इस घोटाले में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के दामाद शामिल हैं, तुरंत Tweet डिलीट कर दिया। कांग्रेस का बैंकिंग घोटालों में जब नाम आया तो पार्टी समझ गई कि झूठ के ऊपर पर्दा डालने वाले Tweet से कब तक अपनी रक्षा कर पायेगी। कांग्रेस के इस घोटाले पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने Tweet कर कांग्रेस से सवाल पूछा-

कांग्रेस की गलती -2 कांग्रेस ने पंजाब नेशनल बैंक घोटाले को लेकर Twitter पर 16 फरवरी को Poll किया। Poll से जानना चाहा कि क्या 12,000 करोड़ के घोटाले में मोदी सरकार नीरव मोदी के खिलाफ कार्रवाई करेगें? कांग्रेस को लग रहा था कि Poll में जनता प्रधानमंत्री के विरोध में बात करेगी, लेकिन इस Twitter Poll ने कांग्रेस की कलई खोल दी। Poll में 97 प्रतिशत लोगों ने कहा कि मोदी सरकार नीरव मोदी के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसके बाद कांग्रेस को अपनी इज्जत बचाने के लिए Tweet डिलीट करना पड़ा।

कांग्रेस की गलती -3 गुजरात विधानसभा के चुनावों के दौरान राहुल गांधी ने 5 दिसंबर 2017 को महंगाई के आंकड़ों के आधार पर प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछा, जिसमें 2014 से 2017 के बीच महंगाई को 150- 200 प्रतिशत बढ़ा हुआ दिखाया गया। कांग्रेस के इस झूठ को Twitter पर पकड़ लिया गया। कांग्रेस के पास बचने का कोई चारा नहीं था, अन्ततः, उसे इस Tweet को डिलीट करना पड़ा। लेकिन कांग्रेस का फरेबी चरित्र तो सामने आ ही गया।

कांग्रेस की गलती -4 कांग्रेस के भ्रष्ट चरित्र का एक और चेहरा 11 नवंबर 2017 को कांग्रेस की पत्रिका युवादेश द्वारा किए गए Tweet से सामने आता है। प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ गलत तथ्यों और अफवाहों के सहारे सोशल मीडिया पर एजेंडा चलाने वाली कांग्रेस ने एक तस्वीर के जरिए प्रधानमंत्री मोदी की बेइज्जती की। इस तस्वीर में विश्व नेताओं के बीच में उन्हें चाय बेचने वाला बताया। Twitter पर इस तस्वीर के आते ही कांग्रेस का जबरदस्त विरोध हुआ, जिसे कांग्रेस को हटाना पड़ा।

कांग्रेस की गलती -5 बॉलीबुड अदाकारा श्रीदेवी की 25 फरवरी को दुबई में हुई मौत पर संवेदना व्यक्त करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने Tweet किया। इस Tweet में लिखा कि 2013 में कांग्रेस ने श्रीदेवी को पद्मश्री दिया था। सोशल मीडिया पर कांग्रेस के इस Tweet से हंगामा हो गया, और कांग्रेस को इस Tweet रद्द करके, दूसरा शोक संदेश वाला Tweet करना पड़ा। इस Tweet ने यह उजागर कर दिया कि कांग्रेस कितनी असंवेदनशील है कि वह किसी की मौत पर भी वह राजनीति करने से नहीं चूकती।


राहुल गांधी की कांग्रेस जिस तरह से भ्रष्टाचार के मामलों की जड़ में हैं, उसकी कलई कानून के सामने एक न एक दिन खुल ही जाएगी, लेकिन कांग्रेस का Tweets को इस तरह डिलीट करना, उसके कबूलनामे से कम नही है।

Leave a Reply