Home समाचार मोदी मैजिक से परेशान हुआ ये कांग्रेसी

मोदी मैजिक से परेशान हुआ ये कांग्रेसी

SHARE

एक हैं अमर्त्य सेन। तथाकथित बुद्धिजीवी। कांग्रेस का राज था तो बड़ा पद, खूब पैसा, शोहरत और यहां तक कि नोबल पुरस्कार भी लूट लिया। लेकिन मोदी राज में इनके विद्वान होने की कीमत नहीं मिली तो अब वे मोदी मैजिक से परेशान हो गए हैं। सेन ने कहा है कि मोदी लोगों पर जादू करते हैं। अब इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो 2012 में अमर्त्य सेन को नालंदा यूनिवर्सिटी का चांसलर बनाया गया था। 5 लाख रुपए महीने वेतन के साथ तमाम अधिकार और सुविधाएं मिली थीं- मर्जी से नियुक्तियां करने की ताकत, संस्थान के नाम पर बिना पूछे विदेश यात्राएं। और भी बहुत कुछ। बदले में इन्हें बस बड़े कांग्रेस नेताओं की चरण वंदना करनी होती थी। लेकिन मोदी राज में इनकी पूछ नहीं हुई। इनकी अनाप-शनाप विदेश यात्राओं, जिनमें कई भारत विरोधी सेमिनार और सभाओं के लिए भी होता था, पर सवाल किए जाने लगे। सेन ने 2015 की शुरुआत में खुद को दोबारा संस्थान का चांसलर बनने की दौड़ से बाहर कर लिया।

अब जब चुनाव का समय आया है, सेन को लगने लगा है कि पीएम मोदी लोगों पर जादू करते हैं। ये बात सही भी है। एक वेबसाइट से बातचीत में उन्होंने ये कहा। लेकिन सेन को यह कौन समझाए कि यह जादू पीएम के परफॉर्मेंस, ईमानदारी और सर्जिकल अटैक जैसे बेहतरीन कामों का है। इसी को लेकर अमर्त्य सेन को अब सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। लोग उनकी कांग्रेसी चाटुकारिता और लालची व्यवहार को लेकर बुरा-भला कह रहे हैं।

Leave a Reply